अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी महोत्सव-2024 मे भारत का प्रतिनिधित्व करके लौटे राकेश श्रीवास्तव

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
मॉरीशस( अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी महोत्सव-2024) में भारत का प्रतिनिधित्व करके लौटे भोजपुरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकप्रिय लोक गायक डा.राकेश श्रीवास्तव का गोरखपुर शहर के युवा कवि एवं समाजसेवी व शायर ई.मिन्नत गोरखपुरी के नेतृत्व में, समाजसेवियो एवं कलमकारों/कवियो ने माला पहना करके दुशाला व स्मृति चिन्ह भेट कर स्वागत एवं सम्मान किया |
इस अवसर पर मिन्नत गोरखपुरी ने कहा कि डा. राकेश श्रीवास्तव ने जिस प्रकार से युवा प्रतिभाओं को खोज करके लाते हैं और उन्हें मंच प्रदान करते हैं इसकी जितनी भी सराहना की जाए वह कम होगी |वही प्रेमनाथ मिश्र ने कहा कि डा. राकेश श्रीवास्तव भोजपुरी भाषा के संरक्षक के रूप में सदैव कार्य कर रहे हैं यह सराहनीय है।
साथ ही साथ सभी कवियो/ कलमकारों एवं समाजसेवियों ने 2026 में गोरखपुर भारत में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी महोत्सव के लिए डा.राकेश श्रीवास्तव को मिली जिम्मेदारी के लिये शुभकामनाएं प्रेषित की |
साथ ही साथ रुद्रा उत्कर्ष शुक्ला, मोहम्मद वाजिद शिबू खान आदि ने संबोधित किया |
इस अवसर पर डा. राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि आप लोगों ने मुझे सम्मानित करके मेरी जिम्मेदारियां को और बढ़ा दिया है |
इस अवसर पर जफर खान पूर्व हाकी प्लेयर, मुन्ना ,गौतम गोरखपुरी, अशफाक मेकरानी,लड्डन खान,आशिया गोरखपुरी,डॉक्टर सरिता सिंह आदि उपस्थित रहे |

rkpnews@desk

Recent Posts

एक करोड़ की लागत से बनेगी केवलापुर-जिनवा टोला की सड़क, ग्रामीणों को मिलेगी राहत

1100 मीटर लंबे मार्ग का विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने किया शिलान्यास, गुणवत्ता और समयबद्ध…

4 hours ago

धान खरीद में लापरवाही पर डीएम सख्त, निर्माण में देरी पर नोटिस के निर्देश

आनंद नगर मंडी के आठ क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों की सुविधा और…

4 hours ago

छठ घाटों पर सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम ने किया निरीक्षण

महिला व्रतियों की सुरक्षा के लिए सादी वर्दी में तैनात रहेंगी महिला पुलिसकर्मी, संवेदनशील घाटों…

4 hours ago

छठ महापर्व को लेकर घाटों पर बनने लगीं बेदियां, बाजारों में उमड़ी भीड़

पूजन सामग्री की खरीदारी से गुलजार हुआ बरहज का बाजार, जाम से राहगीर परेशान बरहज/देवरिया…

4 hours ago

राप्ती नदी में डूबे युवक की तलाश खत्म, गोरखपुर में मिला शव

प्रतिमा विसर्जन के दौरान खड़खड़िया पुल के पास हुआ था हादसा, कई घंटे तक चला…

4 hours ago

जिस घर में गूंज रही थीं पर्व की खुशियां, वहां पसरा मातम

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।घर में छठ पूजा की तैयारियां चल रही थीं। परिवार पर्व की…

5 hours ago