अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकास कार्यो का किया गया निरीक्षण

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत बेल्थरा रोड स्टेशन पर 16.52 करोड़ की लागत से चल रही विकास कार्यो की प्रगति का निरीक्षण एवं प्रयुक्त निर्माण सामग्रियों की गुणवत्ता का परीक्षण की अपर मंडल रेल प्रबंधक(इन्फ्रा) रोशन लाल यादव ने मंगलवार को किया।
इस अवसर पर उनके साथ अपर मंडल रेल प्रबंधक के साथ वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर रजत प्रिय,उप मुख्य इंजीनियर(गतिशक्ति) आई सी सुभाष एवं निर्माण से जुड़े विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।
अमृत भारत योजना के अन्तर्गत 16.52 करोड़ की लागत से बेल्थरा रोड रेलवे स्टेशन को पुनर्विकसित कर अत्याधुनिक बनाया जा रहा है ।
जिसमें रु 30 लाख की लागत से बेल्थरा रोड रेलवे स्टेशन के सरकुलेटिंग एरिया, सम्पर्क मार्ग,पानी की निकासी के साथ पैदल आने जाने वाले यात्रियों के लिये पाथवे का निर्माण कराया जा रहा है ।
रु 50 लाख की लागत से नई दो पहिया,तीन पहिया एवं चार पहिया वाहनों हेतु पार्किंग तथा शौचालय का निर्माण किया जा रहा है । रु 15 लाख की लागत से नए पोर्च का निर्माण कराया जा रहा है। रु 65 लाख की लागत से (फसाड) मुख्य स्टेशन भवन के स्वरूप का सुन्दरीकरण कर और अधिक सुविधाजनक बनाये जाने का कार्य प्रगतिशील है । रु 56 लाख की लागत से प्लेटफॉर्म पर शेड विस्तार, सरफेस में सुधार, प्लेटफार्मों पर लो कास्ट पीपी शेड का कार्य भी कराया जा रहा है। रु 19 लाख की लागत से यात्री प्रतीक्षालय में सुधार कर आकर्षक एवं सुविधाजनक बनाया जा रहा है । रु 05 लाख से वन स्टेशन वन प्रोडक्ट स्टाल का निर्माण किया गया है । रु 1.50 करोड़ की लागत से अन्य सौंदर्यीकरण के कराए जायेंगे। रु 1.12 करोड़ की लागत से 50000 गैलन क्षमता की पानी की टंकी का निर्माण किया जा रहा है । रु 85 लाख की लागत से ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड, डिजिटल क्लॉक, ऑटो एनाउंसमेंट एवं अनारक्षित एवं आरक्षित टिकट काउन्टरों में सुधार किया जा रहा है। रु 1.94 करोड़ की लागत से स्टेशन पर लिफ्ट, फसाड लाइटिंग,हाई मास्ट, साइनेज,,एल टी पैनल ,लाइटिंग एवं पंखे की व्यवस्था कराई जायेगी। 02 लाख की लागत से स्टेशन परिसर के सुन्दरीकरण हेतु आकर्षक पौधरोपण किया जायेगा ।बेल्थरा रोड स्टेशन पर अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं से संबंधित सभी कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ, लक्ष्यावधि मे पूरा किये जाने का अपर मंडल रेल प्रबंधक रोशन लाल यादव ने निर्देश दिया।

rkpnews@desk

Recent Posts

गोरखपुर में फॉरेंसिक रिसर्च सेंटर का भूमि पूजन

सीएम योगी की चुटकी से गरमाई सियासत महिला प्रत्याशी को लेकर चर्चा तेज गोरखपुर(राष्ट्र की…

27 minutes ago

स्ट्रीट लाइट खरीद में घोटाला, ग्रामीणों ने उठाई जांच की मांग

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मिठौरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरा सोंनाड़ी में विकास…

55 minutes ago

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 200 मरीजों का हुआ उपचार

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर के पंचायत भवन में बुधवार…

1 hour ago

राम नवमी अवकाश में बदलाव: 26 मार्च को खुलेंगे न्यायालय, 27 मार्च को रहेगा अवकाश

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिला न्यायालय महराजगंज में राम नवमी के अवकाश को लेकर प्रशासन ने…

1 hour ago

निजी स्कूलों की महंगी फीस, बड़े दावे और हकीकत

चमकदार विज्ञापन बनाम वास्तविक परिणाम: निजी स्कूलों की पड़ताल (विज्ञापनों में सफलता की गारंटी, लेकिन…

2 hours ago

Auto Stand Auction: भिंसवा ऑटो स्टैंड की नीलामी में 8.10 लाख की रिकॉर्ड बोली, राम निवास गुप्ता बने विजेता

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड सदर अंतर्गत ग्राम पंचायत भिंसवा चौराहा शिकारपुर स्थित ऑटो…

5 hours ago