राज्य संस्कृत अकादमी द्वारा भाषा वैभव कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न

मुम्बई (राष्ट्र की परम्परा )l महाराष्ट्र राज्य संस्कृत अकादमी एवं माध्यम फाउंडेशन, मुंबई के संयुक्त तत्वावधान में एस.पी.आर. जैन कन्याशाला, घाटकोपर (प.) में भाषा-वैभव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। घ्यातव्य है कि सांस्कृतिक कार्य विभाग के द्वारा संस्कृत भाषा को साहित्य अकादमी में सम्मिलित किया गया है। इस कार्यक्रम में संस्कृत भाषा की विविध प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें विद्यालय की छात्राओं ने पूरे उत्साह से भाग लिया और पारितोषिक भी प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि व महाराष्ट्र पुलिस के अतिरिक्त महासंचालक आईपीएस कृष्ण प्रकाश नें अपने उद्बोधन में कहा कि संस्कृत भाषा के बिना भारतीय सभ्यता व संस्कृति का अनुभव नही किया जा सकता। कार्यक्रम-अध्यक्ष आचार्य रामव्यास उपाध्याय ने बच्चों को संस्कृत भाषा में छंदों और उनके उच्चारण की विधियों के गुणों का उल्लेख करते हुए कहा कि, संस्कृत विश्व की सबसे प्राचीन और वैज्ञानिक भाषा है यह मृत नही अमृत भाषा है। इस अवसर पर एस.पी.आर. जैन कन्याशाला की मैनेजमेंट ट्रस्टी मीनाबेन खेताणी, मुम्बई गुजराती संगठन के फाउंडर ट्रस्टी भावेशभाई मेहता, नव्य-व्याकरणाचार्य पं. दामोदर त्रिपाठी, चिन्मय मिशन से विराज सडेकर सहित भावेशभाई वोरा, भावना रमेश डोडिया, रमेश लालजी डोडिया, अभयभाई खेताणी एवं विद्यालय की प्राचार्या नंदाबेन ठक्कर की विशेष उपस्थिति रही। प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में कविता ठक्कर एवं मनीषा ठक्कर नें भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन एड. राजीव मिश्र एवं धन्यवाद ज्ञापन सौरभ शिंदे ने किया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 days ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

3 days ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

3 days ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

3 days ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

4 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

5 days ago