Gorakhpur News: फर्जी मेडिकल कंपनी के नाम पर 20 लाख की ठगी, FIR दर्ज

Shahpur Fraud Case: भारी मुनाफे का सपना दिखाकर लोगों से 20 लाख रुपये की ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह के खिलाफ शाहपुर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने इस मामले में बबुआ जी शुक्ला और कमलेश नरसिंह नायक को नामजद किया है, जबकि सात अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने एक फर्जी मेडिकल कंपनी का ढांचा खड़ा कर निवेशकों को झांसे में लिया और योजनाबद्ध तरीके से ठगी को अंजाम दिया। इस संबंध में शाहपुर थाना क्षेत्र के रामजानकी नगर निवासी गौरव शर्मा ने पुलिस को तहरीर दी है।

फर्जी कंपनी बताकर निवेश के लिए फंसाया

पीड़ित गौरव शर्मा ने बताया कि वर्ष 2022 में उनकी मुलाकात बशारतपुर के एल्युमिनियम फैक्टरी रोड स्थित प्रभा आटा चक्की गली निवासी बबुआ शुक्ला से हुई थी। बबुआ शुक्ला ने खुद को एक नामी मेडिकल कंपनी का चेयरमैन बताकर विश्वास में लिया।
शिकायत के अनुसार, जनवरी 2025 में फर्जी दस्तावेज दिखाकर निवेश के लिए प्रेरित किया गया और हर महीने मोटे मुनाफे व आकर्षक बोनस का लालच दिया गया।

ये भी पढ़ें – राज्य संस्कृत अकादमी द्वारा भाषा वैभव कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न

20 लाख रुपये की ठगी का आरोप

पीड़ित का कहना है कि इसी दौरान कमलेश नरसिंह नायक को कंपनी का मार्केटिंग हेड बताकर परिचय कराया गया। इसके बाद अप्रैल से मई 2025 के बीच बैंक ट्रांसफर और नकद के जरिए कुल 20 लाख रुपये आरोपियों को सौंप दिए गए।

जब न तो मुनाफा मिला और न ही रकम वापस हुई, तो पैसे मांगने पर आरोपियों का रवैया बदल गया।

पूजा-पाठ और ज्योतिष से जीतता था भरोसा

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि मुख्य आरोपी बबुआ जी शुक्ला पूजा-पाठ, कर्मकांड और ज्योतिष के सहारे लोगों का भरोसा जीतता था।
शाहपुर थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Karan Pandey

Recent Posts

विधायक निधि के विकास कार्यों में देरी पर सख्त केशव मौर्य, बोले—समयसीमा में पूरा हो हर काम

लंबित प्रस्तावों के एस्टीमेट जल्द तैयार करने के निर्देश, अधूरे कार्यों को तत्काल शुरू कराने…

6 hours ago

निर्माणाधीन मकान में सैटरिंग गिरने से युवक की मौत, दो मजदूर घायल

हादसे के समय मकान में चल रहा था छत की सैटरिंग का काम, घायलों का…

6 hours ago

महिलाओं और वंचित वर्गों के 2.5 लाख नए उद्यमियों को मिलेगा सस्ता ऋण, छोटे कारोबारियों को भी बड़ी राहत: केशव मौर्य

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के फैसलों से किसानों, छोटे कारोबारियों, महिलाओं और वंचित…

6 hours ago

बैंक से 1.73 करोड़ रुपये के गबन के आरोपी के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई, बिहार पहुंची देवरिया पुलिस

न्यायालय के आदेश पर बक्सर जिले के उमेदपुर गांव में हुई कार्रवाई, श्रीरामपुर पुलिस ने…

6 hours ago

ब्राह्मण है तो सनातन सुरक्षित है ब्राह्मण सनातन की नीव है – पंडित सत्य प्रकाश पांडेय

समाज की मजबूती हमारी ताकत है -हृदय प्रकाश पाण्डेय आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा)भारतीय राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा…

6 hours ago

छठ महापर्व से पहले मां तरकुलहा देवी धाम के पोखरे पर चला स्वच्छता अभियान

खोराबार (राष्ट्र की परम्परा)। छठ महापर्व को लेकर मां तरकुलहा देवी धाम में तैयारियां तेज…

6 hours ago