किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)
सोमवार को लखनऊ से आजमगढ़ जाते समय भाजपा के किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह का, फुलवरिया के पूर्वांचल एक्सप्रेस वे 203 टोल प्लाजा पर एमएलसी यसवंत सिंह, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष लालगंज ज्योति प्रताप सिंह, मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह. के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आजमगढ़ जा रहे थे, पत्रकारों से बात कर किसान व छुट्टा पशुओं के संबंध में सवाल का जवाब देते हुए, कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है और खेती को मल्टीपरपज बनाने के लिए, भी वैज्ञानिक विधि के प्रयोग से कम लागत में ज्यादा उत्पादन के लिए भी काम कर रही है, वही छुट्टा पशुओं के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने कोई सीधा जवाब तो नहीं दिया लेकिन उन्होंने कहा छुट्टा पशुओं के लिए भी सरकार लगातार पंचायत और ब्लॉक जिले स्तर पर पशुओं के वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए काम कर रही है। किसानों के खाद बीज के सवाल पर कहां की किसानों को कहीं भी खाद और बीज की कमी नहीं होने पाई है, कोरोना काल के चलते थोड़ा बहुत समस्या थी जो दूर हो गई है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा नरेंद्र सिंह, नन्हे सिंह, प्रमोद सिंह, चंद्र प्रकाश सिंह, कुंदन राय, जगत नारायण सिंह, इलेक्शन सिंह, प्रदीप यादव, आदि लोग मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

होली अवकाश में बदलाव, 28 फरवरी को भी खुलेंगे बैंक व सरकारी कार्यालय

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…

7 hours ago

डीडीयू विश्वविद्यालय ने घोषित किया विभिन्न पाठ्यक्रमों का सेमेस्टर परिणाम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…

8 hours ago

भारतीय ज्ञान परंपरा में लोक और शास्त्र का अद्भुत समन्वय: प्रो. अनामिका राय

ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…

8 hours ago

होम स्टे नीति-2025 से पर्यटन और रोजगार को मिलेगा नया विस्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…

9 hours ago

विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतियोगिताओं की धूम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…

9 hours ago

28 फरवरी 2026 का पंचांग: त्रिपुष्कर योग में करें ये खास कार्य, मिलेगा तीन गुना फल

आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…

9 hours ago