गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में राज्य स्तरीय तृतीय चरण भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश के छह विश्वविद्यालयों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य भारतरत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर विद्यार्थियों को संविधान और सामाजिक जागरूकता के महत्व के बारे में जागरूक करना था।
प्रतियोगिता में मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर, महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय, गोरखपुर, सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु, सिद्धार्थ नगर, आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, अयोध्या, राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्रों भाग लिया।
जिसमें से प्रथम स्थान पर सोनाली, गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय, द्वितीय स्थान पर आनंद कन्नौजिया, मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय रहे।
इस प्रतियोगिता के विजेताओं को चतुर्थ चरण में राजभवन, लखनऊ में कुलाधिपति/ राज्यपाल के समक्ष भाषण प्रस्तुति हेतु भेजा जाएगा।
अमेठी (राष्ट्र की परम्परा)। रंगों और उमंग का पर्व होली इस बार Amethi जिले के…
रोहतक (राष्ट्र की परम्परा)। होली के दिन हरियाणा के Rohtak में एक बड़ा सड़क हादसा…
कोलंबो (राष्ट्र की परम्परा)। Sri Lanka के दक्षिणी तट के पास समुद्र में बुधवार को…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो…
US–Israel–Iran War के बीच बहरीन की राजधानी Manama में घूमने गए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश…
• नवनीत मिश्र फागुन आया तो लगाजैसे सरसों के खेतों नेपीली धूप ओढ़ ली हो।…