कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा) शुक्रवार को जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन कुमार पाण्डेय ने बताया कि,
अनुसूचित जाति,जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के ऐसे अभ्यर्थी जिनके परिवार की वार्षिक आय 6 लाख रुपये से कम है, उनके लिए प्रयागराज लखनऊ, हापुड, वाराणसी, आगरा, गोरखपुर एवं अलीगढ़ में आवासीय निःशुल्क कोचिंग एवं भोजन की व्यवस्था उपलब्ध है। प्रवेश हेतु प्रदेश के 18 मण्डल मुख्यालय पर 18 दिसम्बर को राज्य स्तरीय, प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जायेगा। प्रवेश परीक्षा का पाठ्यक्रम यू०पी०पी०सी०एस० / सिविल सेवा, प्रारम्भिक परीक्षा के समान होगा।
पात्र छात्र व छात्राएं 30 नवम्बर के पहले अपना आवेदन पत्र आनलाइन www.socialwelfareup.upsdc.gov.in पर कर सकते हैं। आवेदन पत्र में किसी भी प्रकार की कठिनाई होने पर कार्यालय कार्य दिवस में हेल्प लाइन नम्बर 9621650066 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना कोतवाली हाटा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सत्र 2025-26 के अंतर्गत सेमेस्टर प्रणाली…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद में किसानों के हित में चलाए जा रहे फॉर्मर रजिस्ट्री…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर चल रही चयन प्रक्रिया…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के सेमरियावां ब्लॉक क्षेत्र के बूधा खुर्द चौराहे…