कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l वरिष्ठ कोषाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने जनपद कुशीनगर के समस्त सिविल पेंशनरों को अवगत कराया है कि पं० दीनदयाल राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना के अन्तर्गत सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों तथा उनके आश्रित परिजनों के कैशलेस चिकित्सा, उपचार हेतु स्टेट हैल्थ कार्ड निर्गत किया जा रहा है। जिसकी सहायता से लाभार्थी के योजनान्तर्गत आबद्ध चिकित्सालयों में कैशलेस चिकित्सा उपलब्ध हो सकेगी ।
उन्होंने जनपद कोषागार कुशीनगर से पेंशन प्राप्त कर रहे समस्त सिविल पेंशनरो से अपेक्षा की है कि, योजना की वेबसाइट https://sects.up.gov.in के माध्यम से पोर्टल पर आवेदन कर स्टेट हैल्थ कार्ड बटन पर क्लिक करते हुए हैल्थ कार्ड हेतु आवेदन पूर्ण करना सुनिश्चित करें। ताकि योजना का लाभ समस्त सिविल पेंशनरों को मिल सकें।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत घुघली के वार्ड नं. 8 श्याम नगर निवासी छोटेलाल…
ईरान हमले के बाद दुबई का एयरस्पेस सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया, जिसका…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l सर्वाइकल (गर्भाशय) कैंसर की रोकथाम की दिशा में प्रदेश में शनिवार…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में पोषण सुरक्षा, किसानों की आय वृद्धि और जलवायु अनुकूल…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के विरुद्ध चलाए…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और योजनाओं की प्रभावशीलता सुनिश्चित…