कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि निदेशक महिला कल्याण, उत्तर प्रदेश, लखनऊ एवं महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा दिये गए निर्देश के अनुपालन में गुरुवार को 19 जनवरी को, प्राथमिक विद्यालय भिस्वा सरकारी में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अन्तर्गत बालिकाओं के सुरक्षा, सहायता प्रदान करने हेतु पारस्परिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा बालिकाओं के सुरक्षा, सम्मान, स्वालंम्बन एवं उत्थान हेतु महिला कल्याण द्वारा संचालित समस्त योजनाओं के विषय में जानकारी दिया गया, जिसमें उ०प्र० मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, उ०प्र० मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) उ0प्र0, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, कन्या भ्रूण हत्या, यौन उत्पीड़न की रोकथाम, घरेलू हिंसा के रोकथाम, बाल विवाह जैसे कुप्रथा पर जागरूक किया गया तथा कन्या भ्रूण हत्या पर शपथ दिलाया गया, एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्टीकर विद्यालय, पंचायत भवन, तथा सार्वजनिक स्थानो पर चस्पा किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्या खुशबु पाण्डेय, सबिता राय, शिक्षा मित्र हेमलता मिश्रा, शिक्षा मित्र नीतू तिवारी, शिक्षा मित्र प्रतिभा सिंह, महिला कल्याण अधिकारी बन्दना, जिला समन्वयक गंगाधर मिश्रा, वन स्टाप सेन्टर आदि उपस्थित रहें ।
फोटो X विजयादशमी पर बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी—राष्ट्रीय सम्मान, सामाजिक एकता और भारतीय संस्कृति की…
किसी ने रोमांस को दी नई पहचान, तो किसी ने खलनायकी से जीता दर्शकों का…
लेखक: अभिषेक कुमार 21 अक्टूबर का दिन इतिहास में कई ऐसी महान विभूतियों के जन्मदिवस…
लेखक: अभिषेक कुमा इतिहास केवल बीते हुए समय की घटनाओं का संग्रह नहीं है, बल्कि…
पंचांग विशेष | बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 | दैनिक राशिफल बुधवार का दिन धार्मिक आस्था,…
पटना में 90 फीट के रावण का धू-धूकर दहन! आंखों से निकले अंगारे, मुंह से…