मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय स्टेट बैंक जनपद मऊ की रतनपुरा शाखा द्वारा सहायक अध्यापक कालीचरण यादव को स्वास्थ्य बीमा का 310621 रुपए का चेक शुक्रवार के दिन प्रदान किया। उल्लेखनीय है कि प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक कालीचरण यादव ने भारतीय स्टेट बैंक की जनरल एडवांस आरोग्य पॉलिसी ली थी। जिसमें उन्होंने एक वर्षीय किस्त 11999 जमा किए थे। पॉलिसी लेने के एकसप्ताह बाद वे बिलौझा बाजार में दुर्घटना के शिकार हो गए। इसके बाद उन्होंने क्लेम किया । जिस पर भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक इंद्रजीत कुमार ने अपने सहकर्मियों के साथ सहायक अध्यापक कालीचरण यादव को स्वास्थ्य बीमा का चेक प्रदान किया। भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक इंद्रजीत कुमार ने बताया कि अभी उन्हें क्लेम की दूसरी धनराशि भी प्रदान की जाएगी। यह स्वास्थ्य बीमा 18 से 45 वर्ष के लोगों के लिए अनुमन्य है। यह स्वास्थ्य पॉलिसी अनुमन्य लोगों को लेकर के इसका पर्याप्त लाभ उठाना चाहिए। कालीचरण यादव की धर्मपत्नी श्रीमती कविता यादव ग्राम पंचायत सेमराजपुर की प्रधान हैं। चेक प्रदान करने के दौरान शाखा प्रबंधक इंद्रजीत कुमार के अलावा बैंक अधिकारी रितिक कुमार, पुष्पराज सिंह, आशीष जायसवाल, आलोक कुमार सिंह, सत्य प्रकाश सिंह अध्यापक, राम आशीष यादव अध्यापक, देवेंद्र यादव तथा जितेंद्र कुमार भी मौजूद थे।
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया: षष्ठम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…
कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…
ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…
22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर कुशीनगर…
4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…