बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) भारत नेपाल सीमा कस्बा रूपईडीहा में शुक्रवार दोपहर एक नेपाली नंबर की बाईक में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते बाईक पूरी तरह से जल कर राख हो गई। रुपईडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बे में स्थित सेंट्रल बैंक चौराहा के सामने नेपाली नंबर की एक बाईक खड़ी हुयी थी।बाईक में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने पर लोगों ने बाईक को सड़क पर फेंक दिया। देखते ही देखते मात्र 10 मिनट में ही पूरी बाईक जलकर राख हो गई। सड़क पर आग लगने से पूरा आवागमन ठप हो गया। मौके पर मौजूद शांति कमेटी के अध्यक्ष कमल मदेशिया और अन्य लोगों ने थाने में सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक लोगों ने आग पर काबू पा लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि नेपाली नंबर की बाईक जल गई है। शायद गर्मी के चलते शार्ट सर्किट से आग लगी है।
दरभंगा (राष्ट्र की परम्परा)। मशहूर लोकगायिका मैथिली ठाकुर का राजनीतिक डेब्यू बिहार विधानसभा चुनाव में…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। अगर आपकी नौकरी छूट गई है और आप अपने Provident…
पुणे (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि ‘ऑपरेशन…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जिले की प्रतिभाशाली बेटी सूर्या तिवारी ने एक साथ तीन…
पटना (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार शिक्षा विभाग द्वारा जारी ‘निपुण बालमंच’ ई-पत्रिका के तीसरे अंक…
दानापुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को बिहार में…