कर्मचारी चयन आयोग ने स्टेनोग्राफर और हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा की तिथियां घोषित

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘C’ और ‘D’ एग्जाम 2025 तथा कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया है। आयोग के अनुसार, स्टेनोग्राफर परीक्षा का आयोजन 6, 7 और 8 अगस्त 2025 को होगा, जबकि कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा 12 अगस्त 2025 को आयोजित की जाएगी।

आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘C’ और ‘D’ भर्ती के तहत कुल 261 पदों पर नियुक्ति होगी। इस परीक्षा में ट्रांसक्रिप्शन के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किया गया है—ग्रुप D: अंग्रेजी में 50 मिनट, हिंदी में 65 मिनटग्रुप C: अंग्रेजी में 40 मिनट, हिंदी में 55 मिनट

वहीं, कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा 2025 के जरिए कुल 437 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर, जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, सीनियर ट्रांसलेटर, और केंद्रीय बलों में हिंदी ट्रांसलेटर (सब-इंस्पेक्टर) जैसे पद शामिल हैं।

आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी और निर्देश SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर देखें।

Editor CP pandey

Recent Posts

मां तरकुलहा देवी धाम में दुर्गा सप्तशती पाठ के साथ शारदीय नवरात्र शुरू

चौरीचौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा देवी धाम में शारदीय नवरात्र…

3 hours ago

करंट लगने से तीन युवकों की मौत, पीड़ित परिवारों से मिले मंत्री दानिश आजाद अंसारी

प्रदेश सरकार से हरसंभव मदद दिलाने का दिया आश्वासन मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। मऊ नगर…

3 hours ago

जूरिस्ट्स फेडरेशन का बड़ा फैसला जिला ब्लॉक एवं तहसील स्तर के पदाधिकारी भी कर सकेंगे संगठन के लोगो का इस्तेमाल

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)जूरिस्ट्स फेडरेशन (जुरिस्ट्स फेडरेशन) के अध्यक्ष राजीव अग्निहोत्री ने संगठन के विस्तार,…

3 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 60 लीटर दूध और 90 किलो मिल्क क्रीम नष्ट

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट की…

3 hours ago

तेरहवीं कार्यक्रम में घर के बाहर से बाइक चोरी, तीन गिरफ्तार

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी के तेरहवीं कार्यक्रम के दौरान घर…

3 hours ago

समान कार्य-समान वेतन और स्थायीकरण की मांग पर आर-पार की लड़ाई

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार लगातार…

3 hours ago