सेंट मैरी इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिक उत्सव बना प्रेरणा का मंच, एसपी रहे मुख्य अतिथि

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। फरेंदा स्थित सेंट मैरी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित वार्षिक उत्सव का कार्यक्रम रविवार को बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेन्द्र मीना मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उनकी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा और भी बढ़ गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक द्वारा पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने नृत्य, संगीत, समूह गान तथा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों, शिक्षकों और अतिथियों की खूब तालियां बटोरीं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना ने कहा कि विद्यालय में आयोजित इस प्रकार की सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इससे न केवल आत्मविश्वास बढ़ता है, बल्कि बच्चों की छिपी प्रतिभाओं को निखरने का अवसर भी मिलता है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों को सकारात्मक माहौल,उचित मार्गदर्शन और नैतिक संस्कार दें, ताकि वे देश और समाज के लिए उपयोगी नागरिक बन सकें।
उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थियों और अभिभावकों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित एवं सीमित उपयोग तथा यातायात नियमों के पालन की अहम जानकारियां दीं। उन्होंने कहा कि थोड़ी-सी सतर्कता और सावधानी अपनाकर बच्चे, परिवार और समाज को बड़ी अनहोनी से बचाया जा सकता है।
कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय प्रबंधन व शिक्षकों ने मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी प्रेरणादाई उपस्थिति से बच्चों में न केवल उत्साह बढ़ा है, बल्कि उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की नई दिशा भी मिली है। वार्षिक उत्सव विद्यार्थियों, अभिभावकों और अतिथियों के लिए एक यादगार आयोजन बनकर सामने आया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन घायल

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बसारिकपुर् गाव में शनिवार को मामूली विवाद ने…

4 hours ago

हर वर्ष मेधावी छात्रों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करता है निजी विद्यालय

सलेमपुर/देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)l विकासखंड सलेमपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत ठाकुर गौरी स्थित श्रीराम पब्लिक स्कूल…

4 hours ago

विदाई की दहलीज़ पर थमे कदम आंखों में सपने और दिल में यादों का सैलाब

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर ब्लॉक स्थित गोल्डन लाइफ चिल्ड्रन एकेडमी का प्रांगण उस समय भावनाओं…

4 hours ago

अमान्य विद्यालयों पर कसेगा शिकंजा, तत्काल बंद कराने के निर्देश

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकास खंड भागलपुर में बिना मान्यता संचालित सभी विद्यालयों…

5 hours ago

अफवाह से बना ईंधन संकट, प्रशासन की सक्रियता से हालात हुए सामान्य

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में बीते दिनों गैस, डीजल और पेट्रोल को लेकर बना अस्थिरता…

5 hours ago

अत्याधुनिक मूल्यांकन भवन से सुदृढ़ होगी परीक्षा व्यवस्था

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में परीक्षा प्रणाली को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी…

13 hours ago