मुनीडीह में कुड़मालि नेगाचारी देसजाड़पा संपन्न

सामाजिक पुनर्जागरण के लिए कुड़मी समाज के युवा आगे आएं : सुदेश महतो

रांची (राष्ट्र की परम्परा)l आजसू पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष एवं झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने कहा है कि कुड़मी समुदाय सामाजिक पुनर्जागरण के लिए समाज और युवाओं को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि कुड़मी समाज राजनीतिक साजिश का शिकार हुआ है। उस साजिश को पहचानने की जरूरत है। बिखरे समाज में वैचारिक एकता स्थापित करना होगा।
सुदेश महतो आज धनबाद के मुनीडीह स्थित भाटिन हाड़ी थान (भटिंदा फाल्स) में आयोजित दो दिवसीय कुड़मालि नेगाचारी देसजाड़पा (महाधिवेशन) के समापन समारोह में भाग लेने पहुंचे। देसजाड़पा में भाग लेने झारखंड के अलावा बंगाल, ओडिशा एवं असम से भी प्रतिनिधि पहुंचे। आदिवासी कुड़मी समाज के अध्यक्ष अजीत महतो समेत कई सामाजिक पदाधिकारियों ने महतो का स्वागत किया।
महतो ने कहा कि समाज की युवा पीढ़ी के भीतर एक नई चेतना दिख रही है। सौभाग्य की बात है कि सामाजिक, सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के लिए युवा पीढ़ी सजग हुई है। पूर्वजों का सपना और सम्मान नई पीढ़ी संवार रही है बहुत खुशी की बात है। दहेज और दारू जैसी कुरीति ने समाज को क्षति पहुंचाई है। परंपरा को निभाएं, उसे कुरीति नहीं बनाएं। नवनिर्माण के लिए कुरीतियों से समाज को बचाना होगा।
महतो ने कहा कि नई पीढ़ी ने शोध कर सामाजिक पुनर्जागरण एवं पुनरुद्धार के लिए पहल शुरू की है। इसका स्वागत है। वैचारिक समानता के लिए देसजाड़पा का आयोजन किया गया है उन्होंने कहा कि हमलोगों के बीच राजनीतिक मतभिन्नता हो सकती है, लेकिन सामाजिक, सांस्कृतिक मुद्दे पर समाज को एकजुट होना होगा।
पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने कहा कि सुदेश महतो ने 2004 में झारखंड मंत्रिमंडल की बैठक में कुड़मी को आदिवासी दर्जा देने का प्रस्ताव पारित करवा कर केंद्र सरकार को भेजा था। उन्होंने कहा कि लगातार कुड़मी को एसटी स्टेटस और कुड़मालि को संविधान की आठवी अनुसूची में शामिल करने के लिए प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए समाज को मजबूत बनाना होगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

दीक्षोत्सव में रोमांचक खो-खो मुकाबला, यूनिवर्सिटी कैंपस टीम बनी चैंपियन

फिजिकल एजुकेशन टीम को 6 अंक और एक टर्म से हराकर जीता खिताब गोरखपुर (राष्ट्र…

2 hours ago

तीन साल बाद फिर गरमाया बागापार सहकारी समिति की जमीन का विवाद

ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार, बोले- पुलिस चौकी हटाकर समिति को लौटाई जाए भूमि।…

3 hours ago

गोरखपुर जोन पुलिस फुटबॉल टीम बनी चैंपियन जीता गोल्ड मेडल

74वीं अंतरजोनल प्रतियोगिता 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन डीजी जोन/एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने दी…

3 hours ago

कलेक्ट्रेट सभागार में नशा तस्करी व अपराध नियंत्रण पर मंथन

एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कस्टम, नारकोटिक्स व अन्य विभागों को सख्त निर्देश…

3 hours ago

सेवानिवृत्ति समारोह में अनिरुद्ध प्रसाद की ईमानदार सेवाओं की हुई सराहना

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सूचना विभाग, देवरिया के कर्मचारी अनिरुद्ध प्रसाद के सेवानिवृत्त होने पर…

3 hours ago

8 साल पुराने हत्या मामले में आया बड़ा फैसला, मुख्य आरोपी को उम्रकैद

देवरिया में हत्या के मामले में बड़ा फैसला: मुख्य आरोपी को आजीवन कारावास, चार अन्य…

1 day ago