एसएसबी का मुख्य उद्देश्य सेवा सुरक्षा और बन्धुत्व : कमान्डेंट
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के नानपारा मुख्यालय आगैईया कैंप 59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत राम सागर इंटर कॉलेज सर्राकला के तहसील मिहिंपुरवा में सीमावर्ती क्षेत्र के 50 छात्र-छात्राओं को रोजगार से जोड़ने के लिए निःशुल्क व्यवसायिक कंप्यूटर प्रशिक्षण का शुभारंभ कराया गया |
जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी उप जिलाधिकारी मिहींपुरवा व विशिष्ट अतिथि शक्ति सिंह ठाकुर, कार्यवाहक कमान्डेंट 59वी वाहिनी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया । कार्यक्रम में राम सागर इंटर कॉलेज सर्राकला के छात्र छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान, लोक-गीत व देशभक्ति गानों पर नृत्य की मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया | कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने सीमा पर सुरक्षा के साथ-साथ एस.एस.बी. द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों मे चलाये जा रहे सामाजिक व जन उत्थान कार्यो की प्रसंशा कर उन्हे सरहनीय कार्य बताया । कार्यवाहक कमान्डेंट 59वी वाहिनी के बताया कि एसएसबी का मुख्य उद्देश्य सेवा सुरक्षा और बन्धुत्व है। सरकार के आत्म निर्भर भारत योजना अन्तर्गत नागरिक कल्याण कार्यक्रम मे सीमावर्ती क्षेत्र के 50 युवाओं और युवतियों हेतु नि:शुल्क व्यवसायिक कंप्यूटर शिक्षा दी जाएगी । प्रशिक्षण के लिए मिहीपुरवा कस्बे स्थित लाईट इंस्टीटयूट आफ इन्फार्मेशन टेक्नोलांजी को नामित किया गया है । लाइट इंस्टिट्यूट ऑफ़ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी द्वारा युवाओं और युवतियों को बुनियादी कंप्यूटर एवं हार्डवेयर नेटवर्किंग का व्यवसायिक प्रशिक्षण दिलाया जायेगा । जिससे सीमावर्ती गाँव के ग्रामीण युवा व युवतिया व्यवसाय कर स्वरोजगार से जुड़ सकेंगे । इस अवसर पर गौतम शर्मा सहायक कमान्डेंट , अशोक कुमार कुण्डू सहायक कमान्डेंट,रमेश चन्द्र सहायक कमान्डेंट, निरीक्षक सामान्य बालकृष्ण जायसवाल, निरीक्षक सामान्य देश राज,निरीक्षक सामान्य मदनलाल ,निरीक्षक सामान्य सुग्रीव प्रसाद, निरीक्षक सामान्य प्रदीप घोष, राम सागर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं अन्य अधीनस्थ अधिकारी व बलकार्मिक समेत काफी संख्या में क्षेत्रीय संभ्रांत नागरिक व सीमावर्ती गांवों के युवा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में हुए किश्तवाड़ एनकाउंटर में मारे गए तीनों आतंकियों की पहचान पूरी…
आगरा दक्षिण में केंद्रीय बजट 2026 पर विशेष चौपाल आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आगरा में…
India vs South Africa Highlights Super 8 मुकाबले में South Africa national cricket team ने…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को सभी बीएलओ को अपने-अपने…
देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…
देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…