गर्भवती महिला के मौत के बाद अवैध हॉस्पिटल पर पालिका की कार्रवाई

भिवंडी/मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
मुन्ना भाई एमबीबीएस डॉक्टरों के सहारे चलाए जा रहे अस्पताल पर भिवंडी महानगरपालिका की कार्यवाही के दौरान, अस्पताल के प्रबंधक व डॉक्टरो पर शांति नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है। पिछले दिनों एक गर्भवती महिला का उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी थी। मृतक महिला के परिजनों ने निजी अस्पताल के खिलाफ भिवंडी पालिका के वैद्यकिय स्वास्थ्य विभाग में शिकायत दर्ज करवाई थी।
आपको बता दूं कि मृतक महिला के परिजनों के शिकायत के बाद जांच के दौरान पता चला कि इस अस्पताल को रजिस्ट्रेशन व परमीशन के बिना ही चलाया जा रहा है। पालिका के वैद्यकिय अधिकारी ने अस्पताल चला रहे दो डॉक्टरों के खिलाफ शांतिनगर पुलिस थाना में, शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार निंबबली गांव के रहने वाली मिनाक्षी नितेंद्र भालेकर (32) गर्भवती महिला टेमघर स्थित स्वामी विवेकानन्द अपार्टमेंट के तल मंजिला पर स्थित स्वस्तिक क्रिटीकेयर हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती हुई थी। किन्तु इस अस्पताल में कोई विशेषज्ञ डॉक्टर ना होने के कारण उसका इलाज़, अब्दुल रकीब मोहम्मद जमील अहमद शेख नामक एक फर्जी डॉक्टर ने किया। जिसके कारण उसकी मृत्यु हो गयी। जिसकी शिकायत उसके परिजनों ने पालिका प्रशासन के आयुक्त व वैद्यकिय विभाग प्रमुख से किया था।पालिका के वैद्यकिय स्वास्थ्य अधिकारी राजकुमार रामनारायण शर्मा ने जांच के दरमियान पाया कि, स्वस्तिक क्रिटीकेयर हॉस्पिटल के प्रबंधक डाॅ.केतन गोपाल खडके ने हॉस्पिटल चलाने के लिए किसी प्रकार से परमीशन नहीं ली है। इसके आलावा अपने अस्पताल में बिना डिग्री धारक डॉक्टर रखकर मरीज़ों का इलाज करवा रहा था। मरीज़ों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे, अस्पताल प्रबंधक व फर्जी डॉक्टर के विरूद्ध शांतिनगर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ अपराध रजि.क्र.76/2023 भादंवि की धारा 304( अ) सहित महाराष्ट्र रूग्णपरिचर्या घर रजिस्टर कायदा 1949 के कलम 06, वैद्यकिय व्यवसाय अधिनियम 1961 के कलम 33,33(अ) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वही पर आज दोपहर के समय प्रभाग समिति क्रमांक दो के सहायक आयुक्त फैसल तातली ने पालिका के वैद्यकिय स्वास्थ्य व शांतिनगर पुलिस टीम के साथ अस्पताल को सील कर दिया है। जिसकी आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक एस.एम.माली कर रहे हैं।

rkpnews@somnath

Recent Posts

बिजली की समस्या को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह का होगा धरना

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l सोमवार 15 जून 2026 को कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व…

10 hours ago

पत्रकारों के हितों के लिए संगठन की मजबूती आवश्यक : डॉ. सतीश चंद्र शुक्ला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ की…

10 hours ago

विश्व रक्तदाता दिवस पर देवरिया पुलिस लाइन में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, 20 पुलिसकर्मियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

एसपी अभिजीत आर. शंकर ने किया शुभारंभ, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित देवरिया…

14 hours ago

खाकी का ‘महादान’: पुलिस लाइन में उमड़ा सेवा का सैलाब, एसपी और सावित्री हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने पेश की मिसाल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ‘रक्तदान महादान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से…

14 hours ago

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

1 day ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

1 day ago