बीएनएन कॉलेज में,खेल प्रतियोगिता 2023 का शानदार आयोजन

भिवंडी/मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
क्रिकेट एसोसिएशन भिवंडी तालुका और फोर्टिगो एंग्रो सर्विसेज प्रा.लि. व बीएनएन कॉलेज व्दारा पद्मत्री पांडुरंग धर्माजी एवं अन्नासाहेब जाधव की जयंती के अवसर पर खेल प्रतियोगिता 2023 का शानदार आयोजन किया गया। जो एक महोत्सव के रूप में मनाया गया। इस प्रतियोगिता के अंतर्गत खिलाड़ियों ने अपने अद्भुत खेल का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए आयोजकों के साथ-साथ खिलाड़ियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
आपको बता दूं कि इस प्रतियोगिता के अंतर्गत क्रिकेट के साथ- साथ अन्य खेलों के प्रचार- प्रसार के लिए यह स्पर्धा आयोजित की गई थी। इस खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत क्रिकेट,कबड्डी,खोखो,दौड़,शतरंज जैसे खेल शामिल थे। मैच के उद्घाटन समारोह में प्रो लीग स्पोर्ट एकेडमी विरुद्व यूथ क्रिकेट अकादमी ठाणे द्वारा खेला गया। इस मैच में प्री किंग की टीम ने अपने प्रतिद्वंदी टीम को सीमित ओवरों में 64 रन देकर 8 विकेट लेकर शानदार शुरुआत की।
इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में गेविन रोजारियो , राजेश मुद्दपुर फेस्टिवल के चेयरमैन मौजूद थे। मुख्य अतिथि बी.डी. काले,डॉ. अशोक डी. वाघ (प्रिंसिपल बी. एन. एन .कॉलेज) और समारोह के अध्यक्ष विजय जाधव (अध्यक्ष पद्मश्री भन्नासाहेब जाधव भारतीय समाज उन्नति मंडल) कोच हुसैन सरगुरु,सागर खंडागले, एम. एन. तावड़े, भाजपा नगरसेवक श्याम अग्रवाल,एडोकेड प्रवीन मिश्रा और प्रशिक्षको की उपस्थिति में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि राजू जायसवाल उपस्थित रहे। इस खेल के महाकुंभ में अपना योगदान देने वाले सभी उत्कृष्ट खिलाड़ियों को यथाउचित पुरस्कारों से सम्मानित करके प्रोत्साहित किया गया।

rkpshomnath

Recent Posts

रामलीला में अहिल्या उद्धार और गंगा अवतरण की लीला का मंचन

बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…

2 hours ago

गोलवाघाट-झिंगहाघाट मार्ग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…

2 hours ago

करजहाँ मोड़ पर सीआरपीएफ जवान की लगाई जाय प्रतिमा- कनकलता सिंह

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…

3 hours ago

कलान में तमंचा और दो कारतूस के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…

3 hours ago

डीएम ने 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…

3 hours ago

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान

नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…

3 hours ago