एसएसबी ने मानव तस्करी के खिलाफ सीमा क्षेत्र में चलाया जागरुकता अभियान

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के द्वारा अपने सीमा कार्यक्षेत्र में दिनांक ग्यारह मार्च से सोलह मार्च तक छ दिवसीय मानव तस्करी रोकथाम जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सीमा चौकी मुंशीपुरवा के कार्यक्षेत्र प्राथमिक विद्यालय नारायणपुर में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमे ग्राम- लक्ष्मण पुर, सीतापुर, संकल्पा, सहजना की महिलाओं, पुरुषों एव बच्चो ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया । मानव तस्करी जागरूकता अभियान के दौरान सशस्त्र सीमा बल से निरीक्षक सोलेमान, उप निरीक्षक मोहिनी सिंह, सहायक उपनिरीक्षक सामान्य राजकुमार थापा तथा मुख्य आरक्षी सामान्य सतीश कुमार शुक्ला तथा मानव सेवा संस्थान के सेंटर इंचार्ज देशराज वर्मा के द्वारा मानव तस्करी एवं बाल मजदूरी के रोकथाम के बारे में ग्रामवासियों को विस्तृत रूप से जानकारी दिया गया सीमा क्षेत्र में बढ़ते मानव तस्करी के बारे में अवगत कराया गया,ग्राम वासियों को सूचित किया गया इस प्रकार का कोई भी संदिग्ध गतिविधि नजर आती है तो जल्द से जल्द इसकी शिकायत नजदीकी पुलिस थाना या सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल को तत्काल सूचित करें साथ ही सीमावर्ती जनता से अपील की गई कि सशस्त्र सीमा बल के द्वारा प्रदान की गई टोल फ्री नंबर 1903 पर भारत नेपाल सीमा पर किसी अवैध कार्यवाही अथवा राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में संलिप्त लोगो की सूचना राष्ट्रहित में दे कर राष्ट्र सेवा कर सकते है,सूचनाकर्ता का नाम व पता गोपनीय रखा जायेगा।जागरूकता शिविर के दौरान सशस्त्र सीमा बल के जवान व ग्राम प्रधान सहित ग्रामीण उपस्थित रहे ।

Editor CP pandey

Recent Posts

मेदांता गुरुग्राम और लॉज निपाल नं. 38 की पहल

गोरखपुर में सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प 21 और 22 जून को…

2 days ago

पकड़े गए सड़क पर खड़े ट्रकों एवं स्कूल के बगल से शराब की दुकानको हटाने की उठी मांग

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील बरहज मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय समानता…

2 days ago

निर्माणाधीन हाईवे पर हादसो का सिलसिला डम्पर की चपेट में आकर एक की मौत

धूल से आसपास के लोग परेशान, ट्रकों की तेज रफ्तार पर उठे सवाल, भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की…

2 days ago

मालिक के इंतजार में पोखरी किनारे डटी रही गाय, दर्दनाक हादसे ने झकझोरा गांव

कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: पोखरी में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गाय की…

4 days ago

विकास प्रदर्शनी व जनकल्याणकारी शिविर का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 12…

4 days ago

पुलिस महकमे में आंशिक फेरबदल नवागत आभा सिंह बनीं सीओ कैंट

एसएसपी ने महत्वपूर्ण सर्किल की सौंपी जिम्मेदारी, अरुणकुमार एस को सीओ लाइन का प्रभार गोरखपुर(राष्ट्र…

4 days ago