एसएसबी जवानों ने रेस्क्यू ऑपरेशन में गर्भवती महिला को बचाया

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l जिले में अनवरत बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति बनी हुई हैl 42वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की राहत एवं बचाव दल की टीम लगातार पिछले 04 दिनों से बचाव का कार्य कर रही है| मंगलवार को नानपारा तहसील के अंतर्गत ग्राम-हुल्लासपुरवा में बाढ़ में गर्भवती महिला भी फसी हुई थी| जिसको एसएसबी के जवानों द्वारा सुरक्षित बचा लिया गया साथ ही महिला को सीएचसी नानपारा हेतु एम्बुलेंस के द्वारा भेज दिया गया राहत एवं बचाव दल द्वारा ज़िला प्रशासन के साथ जनपद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चलाया जा रहा राहत एवं बचाव अभियान में प्रारम्भ होकर लगातार आज चौथे दिन जारी रहा। प्रथम पार्टी द्वारा नानपारा तहसील के ग्राम कलबला, सेबतिया, सूरजिपुर एवं खैरा छिटनपुरवा से कुल 82 नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया एवं 700 नागरिकों को लंच पैकेट एवं रशद सामग्री उपलब्ध करायी गयी एवं द्वितीय पार्टी द्वारा तहसील मिहिपुरवा के अंतर्गत ग्राम ठाकुरपुरवा एवं सालिकपुर के 200 नागरिकों को लंच पैकेट एवं अन्य ज़रूरत की सामग्री वितरित की गयी।बीते दिनों में एसएसबी ने 388 नागरिकों को सुरक्षित बचा लिया है तथा अन्य फसे नागरिकों को लगातार सुरक्षित बचाया जा रहा है | इसके साथ ही 1840 नागरिकों को रसद सामग्री वितरित की जा चुकी है । एसएसबी की राहत एव बचाव टीम में लखपत सिंह, अजिनस जोसेफ, मोहिंदर, श्याम सिंह, रमाकांत, जोगिन्दर, शिवसागर गोर, दुर्गविजय, वैजनाथ एवं मूनफेद अली तथा दूसरी टीम में पी. पामे, जू. रेड्डी सुरेश, सागर डी पाटिल, मुस्ताक हुसैन, रत्नेश राय, एन. पिटर, एवं रजनीश बचाव का कार्य कर रहे है | यह टीम जिला प्रसाशन के संपर्क में है तथा एसएसबी अधिकारीयों के निर्देशन में बचाव कार्य कर रही है |

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

संत कबीर नगर में नकली गोल्ड से 8 लाख की ठगी, होमगार्ड समेत दो आरोपी गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में नकली सोने के बिस्कुट के नाम पर…

1 hour ago

संयुक्त राष्ट्र से इज़राइल–अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रोकने की मांग, ज्यूडिशियल काउंसिल की चेतावनी

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। ज्यूडिशियल काउंसिल ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को…

1 hour ago

गोरखपुर में 1 अप्रैल को निकलेगी भगवान चित्रगुप्त की भव्य शोभायात्रा, कायस्थ विकास परिषद की घोषणा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कायस्थ…

2 hours ago

बलिया में सफाई व्यवस्था पर डीएम सख्त, 15 दिन में सुधार नहीं तो रुकेगा वेतन

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पालिका परिषद बलिया की सफाई व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने…

2 hours ago

सिकंदरपुर में शिक्षा जागरूकता के लिए निकला बाइक जुलूस, बच्चों को बांटी गई शैक्षिक सामग्री

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सीओ सिकंदरपुर कार्यालय में तैनात कांस्टेबल सुनील शाह की पहल पर…

2 hours ago

ग्वालियर में मनोज वर्मा बने भारतीय पत्रकार संघ के कार्यकारी जिलाध्यक्ष

ग्वालियर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) ने मनोज वर्मा को ग्वालियर जिला इकाई…

2 hours ago