SSB ने प्रतिबंधित जड़ी-बूटी यारशगुम्बा सहित एक नेपाली को पकड़ा

पकड़े गए प्रतिबंधित जड़ी बूटी की कीमत लगभग 60 लाख रु0 बताई जा रही है

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) रुपईडीहा ।भारत नेपाल सीमा पर रुपईडीहा स्थित एसएसबी चेक पोस्ट पर एक नेपाली युवक को जांच के दौरान 1 किलो 900 ग्राम नेपाली यार्सागुंबा नामक प्रतिबंधित जड़ी-बूटी के साथ पकड़ा गया है।पकडे गए ब्यक्ति को रुपईडीहा एसएसबी ने रुपईडीहा वन विभाग कार्यालय को यार्सागुम्बा सहित  आवश्यक कार्यवाही हेतु सौंप दिया है।यह नेपाली युवक इस यारसागुंबा को नेपाल के जुमला जिले से लाकर भारतीय क्षेत्र लेह लद्दाख ले कर जा रहा था। पकड़े गए नेपाली ब्यक्ति की पहचान  बलजीत दमाई पुत्र रातो दमाई उम्र 30 वर्ष वार्ड नं0 2  शनि गांव जिला जुमला नेपाल बताया गया है।पकड़े गए जड़ीबूटी की कीमत लगभग 60 लाख रु0 बताई जा रही है।ज्ञात हो कि यारशगुम्बा एक प्रतिबंधित जड़ीबूटी है जो कीड़े के आकार की होती है ये नेपाल के सुदूर पहाड़ी जिलों के बर्फीली जगहों पर पाया जाता है।जानकारों के मुताबिक इससे शक्तिवर्धक दवाइयां बनाई जाती है ।ये जड़ीबूटी बहुत ही मंहगी होती है अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग 35 लाख रु0 किलो की बताई जा रही है।अंतरराष्ट्रीय देशों में चाइना इसका बड़ा बाजार है नेपाल व भारत से ये प्रतिबंधित जड़ीबूटी चाइना को तस्करी कर पहुंचाई जाती है।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

स्थानांतरण पर एसपी इलामारन को भावभीनी विदाई, यादगार रहा कार्यकाल

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) पुलिस लाइन में आयोजित एक भावुक एवं गरिमामयी समारोह में पुलिस…

6 hours ago

दिव्य हॉस्पिटल की लापरवाही से नवजात की मौत, इंसानियत शर्मसार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के मेंहदावल क्षेत्र स्थित टड़वरिया चौराहे के पास…

6 hours ago

बसंतकालीन गन्ना बुवाई लक्ष्य हर हाल में पूरा करें: वी. के. शुक्ला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में गन्ना उत्पादन बढ़ाने और किसानों की आय में वृद्धि…

6 hours ago

वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण, सुरक्षा में लापरवाही पर कड़ी नाराजगी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l पीड़ित महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर जिला विधिक सेवा…

7 hours ago

मऊ कोषागार में वित्तीय वर्ष का शानदार समापन, 37.45 करोड़ का भुगतान कर हासिल की ‘जीरो पेंडेंसी’

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम कार्यदिवस पर मऊ कोषागार ने रिकॉर्ड…

7 hours ago

हत्या के मामले में फरार अभियुक्त पर कोर्ट की सख्ती, धारा 82 के तहत मुनादी और उद्घोषणा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान…

7 hours ago