दुसरे दिन भी नेपाली महिला को एसएसबी ने चरस के साथ किया गिरफतार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। एस एस बी की रूपईडीहा चेकपोस्ट पर जांच के दौरान एक नेपाली महिला के पास से चरस बरामद किया है एस एस बी 42वी वाहिनी के सहायक कमांडेंट सत्येंद्र सिंह ने बताया कि वाहिनी के रमन लाल उप कमांडेंट (प्रचालन) के निर्देशन में रूपईडीहा चेक पोस्ट पर नियमित चेकिंग और फ्रिस्किंग ड्यूटी व पुलिस के साथ संयुक्त चेकिंग के दौरान एक महिला जो नेपाल से भारत आ रही थी चेकिंग के दौरान महिला के पास दो पैकेट में कुछ संदिग्ध मिला जिसकी जांच के पश्चात पाया गया की उक्त वस्तु चरस है। पकड़ी गयी महिला से नाम पता पूछने पर जिसने अपना नाम सीता घर्ती उम्र 45 वर्ष पत्नी-वर्ण घर्ती पता प्रथा उत्तरगंगा जिला रूकुम राष्ट्र नेपाल बताया है । पकड़ी गई महिला की जमा व तलाशी राजपत्रित अधिकारी की उपस्थिति व निरीक्षक सामान्य सत्येन्द्र कुमार सिंह समवाय प्रभारी रुपैडिहा व अन्य एस एस बी कार्मिक तथा पुलिस के समक्ष ली गयी तो उनके पास से 2.200कि.ग्रा.चरस बरामद हुआ। बरामद चरस की बाजारु कीमत लगभग 60 लाख आंकी गई है। बरामद उक्त चरस व महिला को सर्वोच्च न्यायालय व मानव अधिकार के निर्देशों का पालन करते हुए गिरफ्तार किया गया तथा सभी आवश्यक औपचारिकता विधिवत रूप से पूर्ण करने के उपरांत अग्रिम कार्यवाही हेतु स्थानीय थाना के सुपुर्द किया गया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

किशोरियों और महिलाओं के सम्मान से समाज को मिलेगी नई दिशा : जितेन्द्र

की लाइट फाउंडेशन द्वारा कार्यक्रम आयोजित, समाज में समानता व सम्मान का संदेश महराजगंज (राष्ट्र…

22 seconds ago

घुघली पुलिस की बड़ी कामयाबी: चोरी का खुलासा, फरार शातिर चोर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परंपरा)। जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए…

5 minutes ago

अंतरपीढ़ीगत समन्वय पर जागरूकता एवं संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित

छिन्दवाड़ा/म.प्र. (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ, जिला छिन्दवाड़ा (म.प्र.) में सतपुड़ा विधि महाविद्यालय, मोहन…

6 minutes ago

फतेह बहादुर शाही ने 1857 से पहले ही अंग्रेजों के खिलाफ छेड़ दी थी आजादी की लड़ाई: जेएन सिन्हा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग द्वारा…

12 minutes ago

समाजसेवा और रक्तदान के क्षेत्र में सक्रिय सत्येन्द्र यादव ‘राजू’ को मिला अंतर्राष्ट्रीय सम्मान

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) समाजसेवा और रक्तदान के क्षेत्र में सक्रिय बलिया जनपद के समाजसेवी सत्येन्द्र…

16 minutes ago

खेल प्रतिभाओं के लिए मौका: आवासीय क्रीड़ा छात्रावास में प्रवेश के लिए ट्रायल 23 मार्च से

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l प्रदेश के उभरते हुए खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और खेल सुविधाएं उपलब्ध…

18 minutes ago