एसएसबी व वन फॉरेस्ट टीम ने दुर्लभ कस्तूरी तस्कर को चारपहिया वाहन सहित किया गिरफ्तार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)
सशस्त्र सीमा बल 42वीं वाहिनी के सीमा चौकी रुपईडीहा के द्वारा उप कमान्डेंट अनिल कुमार यादव के निर्देशन में, मुखबिर की सुचना के आधार पर सीमा चौकी रुपईडीहा तथा फॉरेस्ट डिपार्टमेंट रुपईडीहा के कर्मी द्वारा बीट चेकिंग के दौरान चार पहिया वाहन, जो भारत से नेपाल के तरफ जा रही थी चेकिंग के दौरान सूचना के वाहन को रोका गया और वाहन में सवार चालक से पूछताछ के दौरान चालक ने अपना नाम मोहम्मद सादिक उर्म 37वर्ष पिता मोहम्मद असलम निवासी नगर कोतवाली जनपद बलरामपुर बताया, किन्तु उपस्थित कार्मिकों के द्वारा गहन पूछताछ कर वाहन की तलाशी ली गई, तलाशी के दौरान वाहन के अन्दर से एक दुर्लभ कस्तूरी नाभी मिला जिसका वजन लगभग 70 ग्राम, एसएसबी द्वारा आंकी गई है।
चालक से पूछताछ के दौरान बताया की यह मुबारकपुर मेला, आजमगढ़ से लेकर आ रहा हूं और इसे नेपाल में किसी अंजान व्यक्ति को देना है। जिसके बदले काफी पैसे मिलने वाला हैं जिसपर फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के कार्मिकों के द्वारा बताया गया कि कस्तूरी नाभी अवैध रूप से बेचना या खरीदना कानूनन अपराध है।
पकड़े गये अभियुक्त व बरामद कस्तूरी के साथ टोयटा इनोवा कार जिसका नंबर (UP47E0729) को सर्वोच्च न्यायलय व मानव अधिकार के निर्देशो का पालन करते हुए गिरफ्तार किया गया तथा सभी आवश्यक औपचारिकता विधिवत रूप से पूर्ण करने के उपरान्त अग्रिम कार्यवाही हेतु फॉरेस्ट ऑफिस रुपईडीहा को सुपुर्द किया गया।
टीम में शामिल एसएसबी के सहायक उप निरीक्षक सामान्य संतोष कुमार विश्वास, मुख्य आरक्षी सामान्य फागू , आरक्षी अरुण कुमार महतो, मनोहर कुमार, पीयूष कुमार, आरक्षी महिला सत्यवती, रानी कुमारी तथा फॉरेस्ट डिपार्टमेंट से डिप्टी रेंजर विनय कुमार, फॉरेस्टर मोहम्मद अरशद खान, फॉरेस्ट गार्ड अनंत राम मुख्य रूप से शामिल रहे ।

rkpnews@desk

Recent Posts

गांव-गांव पहुंचाया गया राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 3.0 का संदेश

आपसी सुलह-समझौते से मामलों के त्वरित और कम खर्चीले समाधान के लिए ग्रामीणों को किया…

32 minutes ago

आगरा में 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना, 1200 से ज्यादा वोटर वाले बूथों पर DM की नजर; जानें पूरी समयसीमा

आगरा में जनगणना से लेकर वोटर लिस्ट से जननी सुरक्षा योजना का जाना DM मनीष…

39 minutes ago

मां तरकुलहा देवी धाम में मां कात्यायनी की पूजा, दुर्गा सप्तशती पाठ के बाद बंटा प्रसाद

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शारदीय नवरात्रि के छठे दिन को पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां…

2 hours ago

समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों पर जोर, लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षात्मक विकास खंड हुजूरपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक मुख्य…

2 hours ago

तिरंगे को लेकर आमने-सामने सरकार और विपक्ष? CJP मार्च से पहले कार्रवाई, AAP से ममता-अखिलेश तक ने घेरा

फोटो X नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को ‘लहरा दो तिरंगा’…

2 hours ago