डीएम ने साधन सहकारी समिति चिउरहा का किया औचक निरीक्षण

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा साधन सहकारी समिति चिउरहा का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बिक्री प्रक्रिया, आद्रतामापी उपकरण, भंडारित धान की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने धान के बोरों की तौल भी कराई। निरीक्षण के दौरान केंद्र पर बिना खतौनी के खाद वितरण पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और एआर कॉपरेटिव को लिपिक सहित अन्य जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कार्यवाही का निर्देश दिया। केंद्र पर जिलाधिकारी ने धान बिक्री की जानकारी ली और स्टॉक रजिस्टर को देखा। उन्होंने धान खरीद के दौरान आद्रतामापी उपकरण के प्रयोग न होने पर भी फटकार लगाई। जिलाधिकारी ने साधन सहकारी समिति पर स्थापित तीनों केंद्रों द्वारा खरीदे गए धान की वस्तु स्थिति जांचने हेतु मजिस्ट्रेट की निगरानी में धान की बोरियों की गिनती का निर्देश अपर जिलाधिकारी को दिया। उन्होंने केंद्र पर साफ–सफाई, किसानों के लिए आवश्यक सुविधाओं को सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए
केंद्र की व्यवस्था पर फटकार लगाते हुए कहा कि धान खरीद और खाद बिक्री को नियमानुसार तरीके से करें। ऐसा नहीं होने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
निरीक्षण के समय कुल 35 किसानों को लगभग 100 बोरी खाद की बिक्री की गई थी। साधन सहकारी समिति पर 02 केंद्र पीसीयू और 01 केंद्र पीसीएफ का स्थापित है।
एआर कॉपरेटिव सुनील गुप्ता ने बताया की सहकारी समिति के लिपिक योगेंद्र प्रसाद और संतोष गुप्ता के विरुद्ध शासनादेश के विरुद्ध उर्वरक बिक्री और अनियमितता के लिए एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। साथ ही दोनो कर्मियों के निलंबन की संस्तुति प्रबंध समिति से की गई है। उन्होंने बताया कि सभी केंद्रों को पुनः निर्देशित किया गया है कि खरीद और बिक्री निर्धारित प्रक्रिया के तहत नियमानुसार करें।
निरीक्षण के दौरान एडीएम डॉ पंकज कुमार वर्मा, एसडीएम मदन मोहन वर्मा, एआर कॉपरेटिव सुनील गुप्ता सहित अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

PMEGP Scheme Kushinagar: मजदूर से उद्योगपति बने अशोक विश्वकर्मा, 30 लोगों को मिला रोजगार

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) ने जनपद कुशीनगर के गंगा छपरा,…

5 hours ago

ग्राम पंचायत विकास योजनाओं में गुणवत्ता लाने के लिए डिजिटल तकनीक का करें प्रभावी उपयोग

जिला पंचायत संसाधन केंद्र भिनगा श्रावस्ती में खण्ड स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न, Q-GPDP एवं डिजिटल पंचायत…

6 hours ago

आईजीआरएस शिकायत पर डीएम पहुंचे मौके पर दो प्रकरणों की जांच की

भाटपाररानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी नेबुधवार को भाटपाररानी तहसील अंतर्गत आईजीआरएस के दो प्रकरणों…

1 day ago

लैरोदोनवार के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में 73 लाख रुपये की लागत से बनेगी बहुउद्देशीय धर्मशाला, हुआ भूमिपूजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कोपागंज ब्लॉक स्थित प्राचीन शिव मंदिर लैरोदोनवार के प्रांगण…

1 day ago

दोहरीघाट–मधुबन मार्ग चौड़ीकरण से प्रभावित किसानों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक

शासनादेश के अनुरूप किसानों के हितों की होगी पूरी सुरक्षा,किसी का अहित नहीं होने दिया…

1 day ago