श्रीमद्भागवत कथा का समापन 3 को

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)l भांडुप पश्चिम के तुलसीपाड़ा में श्री राधे कृष्ण संस्थान के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है । 28 दिसंबर से चल रहे श्रीमद् भागवत कथा एवं ज्ञान यज्ञ सप्ताह 3 जनवरी को समापन होगा। शाम साढ़े 8 से 10 तक चल रहे कथा में सैकड़ो की संख्या में भक्त मन्त्रमुग्ध हो कर कथा का रसपान कर रहें हैं।
अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथावाचक शिवम शुक्ला महराज ने व्यासपीठ से गोपियों के चीर हरण की लीला, भगवान का बंसी बजा कर गोपियों के साथ रास, कंस के द्वारा अक्रूर को कृष्ण एवं बलराम को लाने के लिए ब्रज में भेजना, अक्रूर के साथ भगवान का मथुरा जाना धनुष भंग लीला, कुबलाया पिड हाथी का वध, देवकी एवं वसुदेव जी को कारागार से मुक्त कराना, भगवान का यज्ञोपवीत संस्कार एवं श्री कृष्ण का गुरुकुल प्रवेश विद्या अध्ययन के पश्चात मथुरा आगमन जरासंध की सेना का संहार करना, मथुरा से द्वारिका आना एवं रूक्मिणी हरण कर रुक्मिणी जी के साथ विवाह करना, आदि लीलाओं को अपनी मधुर वाणी से बड़े ही रोचक संगीतमय भाव मे शिवम महराज ने वर्णन किया।
जबकि एस के तिवारी,गुलबधर दुबे,मंगलाप्रसाद मिश्रा, विनोद कुमार दुबे, धर्मेंद्र मिश्रा,दूधनाथ मिश्रा, प्रदीप पाठक, आनंद शुक्ला आदि इस विशाल कथा का आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इस अवसर पर अविनाश पांडेय,अनिल शुक्ला,जेपी सिंह,सजंय शर्मा, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दत्तात्रेय खंडागले आदि गणमान्यों का स्वागत किया गया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

IPL 2026 Points Table: दिल्ली कैपिटल्स ने MI और PBKS को पछाड़ा, जानें कौन किस स्थान पर

IPL 2026 के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से…

59 minutes ago

Maharajganj News: अपराध गोष्ठी में एसपी सख्त, कानून-व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

1 hour ago

Deoria News: बरहज में महिला अध्यक्षों की क्षमता संवर्धन कार्यशाला, नेतृत्व और सुशासन पर जोर

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर विकास विभाग के नॉलेज पार्टनर जनाग्रह के सहयोग से नगरीय…

1 hour ago

डीडीयू विश्वविद्यालय ने परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाई

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की परीक्षाओं के…

12 hours ago

एलईडी प्रचार वाहन संग ‘स्कूल चलो अभियान’ की रैली, नामांकन बढ़ाने को जनजागरण तेज

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर…

14 hours ago

Deoria Gas Crisis: सर्वर फेल या सिस्टम फेल? पहले ही दिन गैस संकट से बिगड़ी व्यवस्था

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही जिले में गैस…

16 hours ago