बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
नगर पालिका स्थित आरती घाट सरयू की पावन धरा पर सात दिवसीय श्रीमद्भागवत का आयोजन किया गया। संगीतमय कथा को सुनकर भक्तगण झूम उठे।
बताते चले कि सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा से पहले श्रद्धालुओं द्वारा सरयू तक से जल भरकर गाजे बाजे के साथ कथा स्थल पर पहुंचकर कलश स्थापित किया गया, साथ ही व्यास पीठ का पूजन कथा के मुख्य यजमान रमाशंकर जायसवाल द्वारा किया गया। कथा के प्रथम दिन आचार्य केशव चंद्र तिवारी ने भागवत के महात्म्य पर चर्चा करते हुए कहा कि सुबोध भागवत की कथा मानव को जीवन में धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष प्रदान करती है, इस लिए प्रत्येक मनुष्य को श्रीमद्भागवत की कथा सुननी चाहिए जिससे जीवन में चारों फल प्राप्त कर जीवन धन्य हो जाय।
कथा के पावन अवसर पर रमाशंकर जायसवाल, गिरिजा शंकर जायसवाल, संतोष जायसवाल, विनोद जायसवाल, डॉ कार्तिक जायसवाल, मनोज जायसवाल, लीलावती जायसवाल, प्रभावती, शकुंतला, जायसवाल, चंद्र किरण जायसवाल, केतकी जायसवाल , सरिता जायसवाल ,कमलादेवी,ममता तिवारी, एवं बाल सेवा समिति जहाज घाट बरहज के सदस्य ये अधिकारी गण सहित नगर की सम्मानित जनता उपस्थित रही।
कटक/ओडिशा (राष्ट्र की परम्परा)। ओडिशा के कटक स्थित SCB Medical College and Hospital में सोमवार…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। । देश में LPG सिलिंडर को लेकर पिछले कुछ दिनों…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग ने रविवार (15 मार्च) को पांच राज्यों और…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ शोध पीठ, गोरखपुर में आयोजित “विशाल भारत…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में रविवार को एक सड़क हादसा उस समय हो गया जब खुखुंदू…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग…