श्रीजनकल्याणेश्वर मंदिर में धूमधाम मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जिले रायबरेली रोड स्थित श्री जन कल्याणेश्वर मंदिर, सैनिक नगर मे योगेश्वर श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
मंदिर प्रबंध समिति के संस्थापक अध्यक्ष कर्नल आदि शंकर मिश्र ने अगुआई में आयोजित श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में मंदिर के आचार्य पंडित बृजेश कुमार मिश्र के पांडित्यपूर्ण मार्गदर्शन में भजन, कीर्तन व प्रवचन के साथ चला। ठीक मध्य रात्रि में शंखनाद व घंटध्वनि के साथ एक मिनट के लिए बिजली बंद कर दी गई और जैसे ही बिजली चालू की गई आचार्य मिश्र के मंत्रोच्चार के बीच कर्नल मिश्र ने खीरे की नाल काट कर समिति के लोगों के साथ विधिवत भगवान बालकृष्ण का पूजन -अर्चना कर लड्डू गोपाल का भोग लगाकर झूला झुलाया।
इस दौरान श्रद्धालुओं ने आरती कुंज बिहारी की…, भये प्रकट कृपाला… और ॐ जय जगदीश हरे… की आरती के साथ श्रीकृष्ण का स्वागत किया। इसके साथ की जय कन्हैया लाल की, मदन गोपाल की… के जय घोष के साथ मंदिर के घंट, घड़ियाल व शंखध्वनि से मंदिर प्रांगण व आसपास का वातावरण भक्तिमय हो गया। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस अवसर पर कर्नल बीएस तोमर, उपाध्यक्ष कैप्टन धर्म देव सिंह, ओमप्रकाश, कैप्टन जयराम ओझा, सूबे ओम प्रकाश शर्मा, सूबेदार धर्मनाथ तिवारी, सूबेदार बीएस चौबे, सूबेदार बीएल यादव, सूबेदार आरसी सिंह, सूबेदार वीएस उपाध्याय, आरके मिश्र, सूबेदार मेज़र/हा. लेफ्टि. रामचन्द्र सिंह, सूबेदार मेजर/हा. लेफ़्टि. मोती लाल वर्मा, इंजीनियर एसबी सिंह, सूबे मेजर आरडी यादव, सूबे अवधेश यादव, राहुल पांडेय, धीरेंद्र मिश्र मंदिर समिति की महिला अध्यक्ष इंदू सिंह, कोकिला शुक्ला, मीरा सिंह, शैल सिंह, शीला मिश्रा, प्रियंका तिवारी आदि के साथ महिलाओं बच्चों व निवासियों ने भजन – कीर्तन में बढ़चढ़ कर भाग लिया और मंदिर प्रांगण को श्रीकृष्ण की भक्ति में सराबोर कर दिया।

rkpnews@desk

Recent Posts

US-Iran War: कुवैत में पावर प्लांट पर ईरान का हमला, भारतीय कर्मचारी की मौत

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच कुवैत…

2 hours ago

साइबर सेल की तत्परता से ठगी की रकम वापस, पीड़ित को मिली राहत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…

13 hours ago

मेला देखने गए युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…

14 hours ago

अहिरौली तिवारी महोत्सव 2026 का भव्य समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा

संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…

14 hours ago

एक साथ 201 बटुकों का उपनयन संस्कार, वैदिक परंपरा का भव्य आयोजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…

14 hours ago

महायोगी गुरु गोरखनाथ ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब का शुभारंभ, छात्रों को मिला हाईटेक प्रशिक्षण का नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

14 hours ago