कोतवाली पर एसपी का औचक निरीक्षण देर रात तक लेते रहे क्लास

हर हाल में 24 घंटे में कार्यवाही की जानी चाहिए-एसपी

चंदौली(राष्ट्र की परम्परा)
जिले के पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे बीती रात अचानक सकलडीहा कोतवाली का औचक निरीक्षण करने जा पहुंचे। थाने में पुलिस कप्तान के अचानक पहुंचने से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान एसपी ने कोतवाल और विभिन्न पटलों को देख रहे पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए काम में सुधार करने की नसीहत दी।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने कोतवाल से कहा कि इलाके में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु दिये गये निर्देश क्रम में हिस्ट्रीशीटरों की सतत निगरानी की जाए। चोरी और नकबजनी जैसे अपराधों का अनावरण तेजी से हो और थाना स्तर पर आने वाली शिकायतों का त्वरित निस्तारण कराया जाये। इसके साथ ही साथ थाने में लम्बित विवेचनाओं, प्रार्थना पत्रों की समयबद्ध जांच व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सहित गैंगस्टर, गुंडा एक्ट से सम्बन्धित अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही की जानी चाहिए।
रात्रि में पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा थाना सकलडीहा का औचक निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि थाना स्तर पर आने वाली शिकायतों का त्वरित निस्तारण कराया जाये तथा प्राप्त होने वाली शिकायतों की कार्यवाही के सम्बन्ध में प्रतिदिन समीक्षा करें। आइजीआरएस व जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त प्रार्थना पत्रों के डिफाल्टर से पूर्व की स्थिति में समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सभी संबंधित को निर्देशित करें, ताकि कोई लापरवाही न हो।
कोतवाली इलाके में चोरी व नकबजनी सम्बन्धित घटनाओं में घटनास्थल का निरीक्षण करें। साथ ही महिला सम्बन्धी अपराधों में त्वरित कार्यवाही करें। बाजारों व अन्य जगहों से वाहन चोरी वाले स्थानों को चिन्हित कर आसपास सीसीटीवी कैमरा लगवाने की पहल करें।साथ ही माफियाओं को चिन्हित करें एवं उनके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट कि कार्यवाही करें।
कप्तान ने कहा कि इलाके में घरों व दुकान में चोरी या नकबजनी के मौके का निरीक्षण जरूर किया जाए। हर हाल में यह कार्रवाई 24 घंटे में की जानी चाहिए।
थाना क्षेत्र में गौकशी, गौ तस्करी, अवैध शराब निर्माण, शराब तस्करी आदि अवैध कार्य होते पाये गए तो कार्यवाही करें। हिस्ट्रीशीटर, टॉप टेन सूची में शामिल अभियुक्तों की सतत निगरानी व उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही तथा जिला बदर अभियुक्तों के जनपद में निवासित पाए जाने पर त्वरित कार्यवाही हेतु सख्त निर्देश दिए गए।
शासन के निर्देशानुसार चिन्हित अपराधों में दोषियों को न्यायालय से सजा दिलाए जाने हेतु चलाए जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत अभियोजक व मानिटरिंग सेल द्वारा समन्वय बना प्रभावी पैरवी कर दिलाई जाए अधिकतम व अविलंब सजा करायी जाये।

rkpnews@desk

Recent Posts

राजस्थान ने लगाया जीत का चौका, RCB को 6 विकेट से हराया

गुवाहाटी (राष्ट्र की परम्परा)। Rajasthan Royals (RR) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Royal Challengers Bengaluru…

1 hour ago

भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई: 5700 नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे…

9 hours ago

लंबे इंतजार के बाद शिक्षामित्रों को राहत, मानदेय में भारी इजाफा

उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों को बड़ी राहत, मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह लखनऊ…

9 hours ago

प्रदर्शनी में झलकी विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कौशल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में आयोजित…

9 hours ago

वनस्पति विज्ञान विभाग में मेमोरियल लेक्चर सीरीज, विशेषज्ञों ने विज्ञान और शोध पर रखे विचार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में 10…

10 hours ago

वोटरों की बढ़ी ताकत: अंतिम सूची में 84 लाख से ज्यादा नए नाम जुड़े

अंतिम निर्वाचक नामावली 2026 जारी—मतदाताओं में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कई जिलों में बड़ा उछाल लखनऊ (राष्ट्र…

10 hours ago