अनिल कुमार यादव बने बीटीसी शिक्षक संघ बलिया के नए जिलाध्यक्ष,

संगठन की मजबूती के लिए जिला व ब्लॉक इकाइयों के शीघ्र गठन का मिला निर्देश

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ की प्रांतीय कोर कमेटी ने जनपद बलिया के सक्रिय व जुझारू शिक्षक अनिल कुमार यादव को संगठन की जिला इकाई का नया जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। यादव वर्तमान में प्राथमिक विद्यालय मेउली, कनासपुरपुर, विकास खंड पंदह में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। उनका मनोनयन सोमवार को सर्वसम्मति से किया गया, जिसकी जानकारी संघ के प्रांतीय नेतृत्व द्वारा जारी पत्र में दी गई।

प्रांतीय कमेटी ने अनिल कुमार यादव को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें निर्देशित किया है कि वे आगामी एक सप्ताह के भीतर जनपद बलिया की पूर्ण जिला कार्यकारिणी तथा समस्त ब्लॉक इकाइयों का गठन कर उसकी सूचना प्रदेश कार्यालय को प्रेषित करें।

यादव को संगठन से जुड़े हुए एक सक्रिय, कर्मठ और संघर्षशील शिक्षक के रूप में जाना जाता है। वे लंबे समय से शिक्षक हितों के लिए आवाज़ उठाते आ रहे हैं। चाहे शिक्षकों की सेवा संबंधी समस्याएं हों या सरकार से मांगों के संदर्भ में आंदोलनात्मक रणनीति— यादव सदैव अग्रणी भूमिका में रहे हैं।

उनकी कार्यशैली, संगठन के प्रति निष्ठा और नेतृत्व क्षमता को ध्यान में रखते हुए प्रांतीय कोर कमेटी ने उन्हें यह दायित्व सौंपा है। संघ के पदाधिकारियों ने उनके मनोनयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दी हैं।

इस निर्णय की सूचना मिलते ही जनपद के विभिन्न विकास खंडों के शिक्षकों, प्रधानाध्यापकों व पूर्व पदाधिकारियों ने अनिल कुमार यादव को बधाई दी और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में बीटीसी शिक्षक संघ बलिया एक सशक्त, संगठित और प्रभावशाली संगठन के रूप में अपनी भूमिका निभाएगा।

शिक्षकों में इस खबर को लेकर उत्साह का वातावरण देखा गया। कई शिक्षकों ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी अपनी शुभकामनाएं और समर्थन व्यक्त किया।

प्रांतीय नेतृत्व की यह पहल न सिर्फ संगठन के भीतर नई ऊर्जा का संचार करेगी, बल्कि शिक्षकों के अधिकारों की लड़ाई को और धारदार बनाएगे

rkpnews@desk

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

9 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

1 day ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

1 day ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago