जन समस्याओं को लेकर सपाईयों ने धरना प्रदर्शन कर डीएम को सौपा ज्ञापन

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
समाजवादी पार्टी जनपद आजमगढ़ द्वारा जनपद की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी आजमगढ़ को ज्ञापन देकर विरोध दर्ज कराया गया। प्रदर्शन के दौरान सभी विधायक, वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता अपने हाथों में बैनर व तख्ती लिखे नारों के साथ चल रहे थे। कार्यकर्ता नारे लगाते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर ज्ञापन डीएम को ज्ञापन सौपते हुए बताया कि जनपद में विद्युत व्यवस्था पंगु हो गई है, शहर से गांव तक अनिश्चित आपूर्ति से किसान व उपभोक्ता दोनों परेशान हैं। धान की रोपाई का महत्वपूर्ण समय चल रहा है लेकिन बिजली की आंख मिचौली से खेत तक पानी नहीं पहुंच पाता है।डीजल महंगा होने के कारण किसान ट्यूबेल नहीं चला पा रहे हैं जिससे रोपाई कम होने की संभावना है, विद्युत विभाग के अधिकारी व कर्मचारी चेकिंग के नाम पर बिना बताए घरों में घुस जा रहे हैं औरतों और बच्चों को परेशान कर रहे हैं, तहसील, ब्लाक व थानों पर भ्रष्टाचार व्याप्त है, सही कार्य नहीं हो पा रहे हैं। थानों तहसील पर पैमाइश के नाम पर रसूमों के आधार पर कब्जे दिलाए जा रहे हैं। कमजोर व गरीब असहाय की जाति पूछ कर लोगों को अपमानित किया जा रहा है। जिससे समाज में नफरत की भावना व्याप्त हो रही है। सरकारी अस्पतालों में अव्यवस्था व्याप्त है अस्पताल में दवाइयां नहीं मिल पा रही हैं तथा फर्जी दवाओं व ऑपरेशन के आधार पर मरीजों का आर्थिक शोषण हो रहा है। अस्पतालों में दलाल डॉक्टरों को दिखाने व ऑपरेशन कराने के नाम पर मरीजों से धन उगाही की जा रही है। पुलिस चेकिंग के नाम पर मोटरसाइकिलों की मनमाना चालान काट रही है, आए दिन लोगों के बड़े पैमाने पर जुर्माना देना पड़ता है। गरीबों का खुलेआम आर्थिक शोषण हो रहा है पुलिस अल्पसंख्यकों को धर्म परिवर्तन कराने के नाम पर आर्थिक शोषण व उत्पीड़न कर रही है, जिससे भय का वातावरण व्याप्त हो गया है जिससे सामाजिक ताना-बाना बिगड़ रहा है।
प्रदर्शन व ज्ञापन देने वालों में दुर्गा प्रसाद यादव, आलम बदी, अखिलेश यादव, बेचई सरोज, पूजा सरोज, डॉक्टर एच एन सिंह पटेल, जयराम पटेल, पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव, दरोगा प्रसाद सरोज, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, हरिप्रसाद दुबे, डॉ हरि राम सिंह यादव, राज नारायण यादव, हरिश्चंद्र यादव, शिव सागर यादव, विवेक सिंह, वीरेंद्र यादव अजीत कुमार राव, ओम प्रकाश राय, शिव नारायण सिंह, जगदीश, राजेश यादव, शाहिद अहमद, ईस्तेखार अहमद, अबरार अहमद, संतोष यादव, इंद्रजीत यादव, हंसराज यादव, ई. अभिषेक यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

बिहार के सबसे ऊंचे रावण का दहन देखने उमड़ा जनसैलाब, 120 CCTV कैमरों से हुई निगरानी

पटना में 90 फीट के रावण का धू-धूकर दहन! आंखों से निकले अंगारे, मुंह से…

1 hour ago

महाअष्टमी पर एक ही परिवार में दो हत्याएं, तंत्रसाधना का शक! आरोपी गिरफ्तार, कथित तांत्रिक की भूमिका की जांच

बांकुड़ा/पश्चिम बर्धमान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा की महाअष्टमी की रात…

2 hours ago

नगाड़ों की गूंज, फूलों की बारिश और रामलला का राजतिलक! गोरखपुर में योगी की अगुवाई में निकली ऐतिहासिक शोभायात्रा

गोरखपुर में विजयादशमी पर दिखा गंगा-जमुनी तहजीब का अद्भुत संगम! योगी की शोभायात्रा पर बरसे…

2 hours ago

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। लार थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर…

3 hours ago

टोंस नदी में स्नान करने गया किशोर डूबा, तलाश जारी

पिता को खाना पहुंचाकर लौटते समय सेमरा घाट पर हुआ हादसा, परिजनों में मचा कोहराम…

3 hours ago