धान खरीद, गन्ना मूल्य, बढ़ती चोरी, खाद की हाई रेटिंग आदि समस्याओं से कराया अवगत
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम, पूर्व विधायक के नेतृत्व में सैकड़ो लोगों ने समवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए किसानों की समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा कि जिले में धान की खरीद बंद है, दुकानों पर यूरिया मूल्य से अधिक दाम पर बिक रही है। इसके साथ ही बढ़ते अपराधों पर ध्यान दिलाते हुए कहा कि जिले में चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। जिसपर पुलिस का कोई अंकुश नही है।
सपा नेताओं ने जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तवंर से त्वरित समाधन की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा और न होने की दशा में वृहत आन्दोलन की चेतावनी दी।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम के अतिरिक्त पूर्व जिलाध्यक्ष रामदरश यादव, पूर्व विधायक दिग्विजय नरायन चतुर्वेदी ‘जय चौबे’, वरिष्ठ सपा नेता जयराम पाण्डेय, सुनील सिंह, जिला पंचायत सदस्य शैलेंद्र यादव, राम सुरेश चौरसिया सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
परदहा/मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर बेटियों के सम्मान और उनके…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में मलोरना गांव के प्रस्तावित आवास विकास प्रोजेक्ट…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित “हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का…
अमित वर्मा ने जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब को दिया मल्टीफंक्शनल कलर प्रिंटर गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)चैत्र नवरात्र…
छापामारी मे 12 गैस सिलेंडर बरामद बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जहाँ उपभोक्ता एलपीजी गैस के लिए एजेंसीओ…