उतरौला/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)04 अक्टूबर..
शासन के निर्देशानुसार संचारी रोग नियंत्रण अभियान के चलते ग्राम पंचायतों में साफ सफाई का अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत ग्राम पंचायतों में सफाई टीमें कूड़े कचरे को हटाने में लगी हुई है। अक्टूबर तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत क्षेत्र में साफ-सफाई व दवा छिड़काव कर रोगों पर प्रभावी नियंत्रण करना है
जिसके चलते मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीदत्तगंज क्षेत्र में संचारी रोग नियंत्रण अभियान जारी है। गांवों में की गई साफ-सफाई व लार्वीसाइड का छिड़काव चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा ग्राम जिगना व महुआ इब्राहिम सहित क्षेत्र के विभिन्न गांवों में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के चौथे दिन ब्लॉक मुख्यालय व आस-पास के गांव में लार्वीसाइड का छिड़काव कराया गया। संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का संचालन 1- 30 अक्टूबर तक किया जाएगा। इस कार्य में स्वास्थ्य विभाग नोडल विभाग के रूप में कार्य कर रहा है।
ब्लॉक मुख्यालय व आस-पास के गांव में कराया गया लार्वीसाइड का छिड़काव
इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सुशील कुमार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संतोष श्रीवास्तव, अधीक्षक डॉ विकल्प मिश्रा, प्रधान शौकत अली, बीपीएम आशुतोष,अफसर सिंह,प्रधान कुलदीप सिंह, आशा,आंगनबाड़ी समेत ग्रामीण उपस्थित रहे।
संवाददाता बलरामपुर..
नासिक (राष्ट्र की परम्परा)। महाराष्ट्र के नासिक जिले के दिंडोरी क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसा…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। एलपीजी आपूर्ति को लेकर भारत के लिए एक बड़ी राहत…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आधुनिक युग में जहां भौतिक प्रगति तेजी से हो रही है,…
चेन्नई (राष्ट्र की परम्परा)। चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई…
उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…