Categories: कविता

जीवनसाथी !

हमारे माता-पिता, पति-पत्नी,
पुत्र-पुत्री, मित्र, सगे सम्बन्धी,
क्या वास्तव में ये जीवनसाथी हैं,
नहीं, जीवनसाथी तो शरीर है ।

शरीर साँसे लेना बंद कर देता है,
तब कहाँ कोई भी साथ देता है,
हमारा शरीर ही केवल जन्म से
मृत्यु तक, हमारे साथ होता है।

जितना शरीर की देखभाल करेंगे,
उतने ही हम सुखी व स्वस्थ रहेंगे,
ख़ान-पान, आराम, व्यायाम इसे
जितना देंगे इससे उतना ही पायेंगे।

हमारा शरीर ही हमारा स्थायी
निवास होता है, यह याद रहे,
हमारा शरीर ही हमारी संपत्ति है,
हमारा शरीर हमारी देनदारी है।

हमारा शरीर हमारा उत्तरदायित्व है,
क्योंकि यही हमारा जीवनसाथी है,
सगा,संबंधी, मित्र स्थाई नहीं होता,
पर शरीर भी स्थायी कहाँ होता है?

आदित्य शरीर भी नश्वर होता है,
आज आपका है कल मिट्टी होता है,
जब तक इसकी देखभाल करिये,
तब तक शरीर आपके साथ होता है।

केवल आत्मा, परमात्मा-अंश है,
आत्मा ही स्थायी व अमर होता है,
आत्मा ही सच्चा जीवनसाथी है,
आदित्य आत्मा ही परमात्मा है।

नैनं छिंदंति शास्त्राणी,
नैनं दह्यति पावक:,
नचैनं क्लेव्यन्तापो,
न शोषयति मारुत:॥

  • डा० कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’
Karan Pandey

Recent Posts

बेल्थरा रोड क्रॉसिंग पर मालगाड़ी देख मची अफरातफरी

जाम में फंसे वाहनों के बीच पहुंची ट्रेन, पांच मिनट रुकी रही बलिया(राष्ट्र की परम्परा)…

26 minutes ago

खुले केबिल ट्रेंच में गिरने से बच्चे की दर्दनाक मौत

मण्डलायुक्त ने दिए जांच के आदेश, टेक्निकल सुपरवाइजर सेवा समाप्त अवर अभियंता के निलंबन की…

30 minutes ago

डीएम का बड़ा एक्शन प्रधान के अधिकार सीज पंचायत पर प्रशासन का कब्जा

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)जिले में ग्राम पंचायतों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कड़ा रुख…

59 minutes ago

ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा शहर में खुलेंगे चार नए ट्रैफिक थाने

अवैध पार्किंग और ई-रिक्शा की मनमानी पर लगेगी लगाम निर्धारित रूट पर ही चलेंगे ई-रिक्शा…

1 hour ago

पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों का शस्त्र प्रशिक्षण में रबर बुलेट व डमी ग्रेनेड थ्रो की करायी गयी परीक्षा

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) पुलिस अधीक्षक इलामारन के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने…

1 hour ago

AI समिट विवाद: यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर सीएम योगी का तीखा हमला

नई दिल्ली स्थित Bharat Mandapam में आयोजित AI समिट के दौरान इंडियन यूथ कांग्रेस के…

2 hours ago