फरियादियों की संतुष्टि एवं शिकायतों का त्वरित व विधिक निस्तारण ही सम्पूर्ण समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य- एसपी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता की अध्यक्षता में धनघटा तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई सम्पन्न हुई।उन्होंने विभिन्न मामलों से सम्बंधित एक-एक कर फरियादियों के समस्याओं को सुनते हुए सम्बंधित अधिकारी व कर्मचारी को मामले के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मामलों के निस्तारण में स्थलीय जांच एवं अन्य कार्यवाही आदि के दौरान अधिकारीगण शिकायतकर्ता सहित दोनो पक्षों की पूरी बात को गम्भीरता से सुनने के उपरान्त ही नियमानुसार निस्तारण करें। तहसील धनघटा में कुल 11 प्रार्थना पत्र आये जिसमें से मौके पर 01 प्रार्थना पत्र का निस्तारण कर शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को अंतरित करते हुए अबिलम्ब निस्तारण कराये जाने का निर्देश दिया गया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अनिरूद्ध कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी धनघटा रवीन्द्र कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपांशी राठौर, तहसीलदार सहित सम्बंधित राजस्व कर्मी एवं लेखपाल उपस्थित रहें।
इसी क्रम में खलीलाबाद तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने विभिन्न मामलों से सम्बंधित एक-एक कर फरियादियों के समस्याओं को सुनते हुए सम्बंधित अधिकारी व कर्मचारी को मामले के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि मामलों के निस्तारण में कूड़ेदान स्थलीय जांच एवं अन्य कार्यवाही आदि के दौरान अधिकारीगण शिकायतकर्ता के साथ अच्छा व्यवहार करें तथा दोनो पक्षों की पूरी बात को अवश्य सुने क्योकि शिकायतकर्ताओं की संतृष्टि ही समस्या के निस्तारण का मुख्य लक्ष्य है।
तहसील खलीलाबाद में कुल 45 प्रार्थना पत्र आये। जिसमें से मौके पर 05 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कर शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को हस्तांतरित करते हुए अबिलम्ब गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये जाने का निर्देश दिया गया।
इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी अंशुमान मिश्र, तहसीलदार शेख आलमगीर, नायब तहसीलदार विजय गुप्ता सहित राजस्व कर्मचारी, लेखपाल आदि उपस्थित रहे।
मेंहदावल तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्व निस्तारण के लिए सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है। सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही सम्पूर्ण समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य है, इसमें किसी भी प्रकार लापरवाही पाये जाने अथवा सम्बंधित अधिकारी व कर्मचारी द्वारा ससमय संज्ञान न लेने को गम्भीरता से लेते हुए जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारी के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी।
मेंहदावल तहसील में विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 21 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये, जिसमें से 02 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारित कर शेष प्रार्थना पत्रों को अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्बंधित अधिकारियों को अंतरित करते हुए निस्तारण करने के निर्देश दिये गये।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मेंहदावल योगेश्वर सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी मेंहदावल, तहसीलदार मेंहदावल निशा श्रीवास्तव सहित तहसील से सम्बंधित अधिकारी, राजस्व कर्मचारी, लेखपालगण आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

ओडिशा के कटक में अस्पताल के ICU में भीषण आग, 10 मरीजों की मौत; कई झुलसे

कटक/ओडिशा (राष्ट्र की परम्परा)। ओडिशा के कटक स्थित SCB Medical College and Hospital में सोमवार…

1 hour ago

गैस संकट पर राहत: LPG बुकिंग घटकर 77 लाख, पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति स्थिर; सरकार ने कहा – ईंधन की कोई कमी नहीं

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। । देश में LPG सिलिंडर को लेकर पिछले कुछ दिनों…

3 hours ago

2026 विधानसभा चुनाव का ऐलान: 9 अप्रैल से शुरू होगी वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग ने रविवार (15 मार्च) को पांच राज्यों और…

3 hours ago

गोरखपुर में “विशाल भारत का भूगोल” विषय पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन, 300 से अधिक शोध प्रस्तुत

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ शोध पीठ, गोरखपुर में आयोजित “विशाल भारत…

4 hours ago

खुखुंदू चौराहा के पास भूसे से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, अहिल्यापुर मंदिर गेट के समीप हुआ हादसा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में रविवार को एक सड़क हादसा उस समय हो गया जब खुखुंदू…

11 hours ago

पूर्वांचल के स्थानीय नायक फतेह बहादुर शाही पर 16 को विशेष व्याख्यान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग…

14 hours ago