जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी फरियादियों की फरियाद

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में तहसील सभागार हाटा में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया । जिलाधिकारी ने आए हुए फरियादियों की शिकायतों को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण कराने हेतु निर्देश दिए।
उन्होंने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि, शासन की मंशा के अनुरूप जो समय सीमा समस्याओं के निस्तारण की दी गई है, उसी के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं, साथ ही उन्होंने उप जिलाधिकारी हाटा को भी भूमि विवाद से सम्बंधित सन्दर्भों में पुलिस एवं राजस्व की संयुक्त टीम को मौके पर भेज कर निस्तारण कराए जाने का निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि, निस्तारण के साथ-साथ लाभार्थी को संतुष्टी भी मिलनी चाहिए।
आज सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर कुल 66 फरियादियों ने अपने- अपने आवेदन पत्र प्रस्तुत किये, जिसके अंतर्गत राजस्व के 31 मामले, पुलिस विभाग के 13, विकास के 05, समाज कल्याण का 01, स्वास्थ्य का 01, अन्य का 15 आवेदन प्रस्तुत किये गए। जिसमे गुण दोष के आधार पर कुल 10 आवेदन पत्रों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया ।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल, उप जिलाधिकारी हाटा वरुण पाण्डेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटारिया, परियोजना जगदीश त्रिपाठी, जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामजियावन मौर्य, डीसी मनरेगा, उप निदेशक कृषि , तहसीलदार, अधिशासी अधिकारी जिला आबकारी अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी सहित अन्य जनपद स्तरीय व तहसील के अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहे ।

rkpnews@somnath

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

17 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

1 day ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

1 day ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago