बलिया( राष्ट्र की परम्परा)
रसड़ा कस्बा से सटे रसड़ा-नगरा मार्ग पर छितौनी स्थित अमली बाबा मंदिर के पास बुधवार की रात करीब साढ़े दस बजे तेज रफ्तार स्कार्पियो अनियंत्रित होकर बिजली की खंभे से टकराकर सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटना में गाड़ी में सवार छितौनी निवासी 23 वर्षीय छोटू व 20 वर्षीय आलोक राजभर गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि चालक को मामूली चोटें आई। दोनों घायलों को स्थानीय सीएचसी पहुंचाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद छोटू की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पाकर अस्पताल पहुंचे परिजन उसे इलाज के मऊ ले गए। बताया जाता है कि स्कार्पियो सवार युवक ब्लाक मोड़ की तरफ से चौराहे की ओर जा रहे थे। तभी गाड़ी दाहिने ओर सड़क के किनारे बिजली की पोल में टक्कर मारते हुए सड़क के बायीं तरफ कई बार पलटते हुए गड्ढे में चली गई। हादसे में बिजली खंभा व गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…
देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…
फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…
बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…