जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने गांधी महाविद्यालय मिड्ढा बेरुआरबारी का दौरा किया

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
गांधी महाविद्यालय मिड्ढा बेरुआरबारी के संस्थापक एवं अंतरराष्ट्रीय मौसम वैज्ञानिक पद्मश्री प्रोफेसर जगदीश शुक्ला के विशेष आमंत्रण पर जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने गांधी महाविद्यालय मिड्ढा बेरुआरबारी का दौरा किया। छात्र छात्राओं के साथ जिलाधिकारी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रसिद्ध भजन रघुपति राघव राम पति त पावन सीता राम गया। जिलाधिकारी ने महाविद्यालय में चल रहे स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर पर विभिन्न विषयों की जानकारी ली। महाविद्यालय के पुस्तकालय, सभागार, कंप्यूटर लैब, सिलाई कढ़ाई विभाग एवं गृह विज्ञान की प्रयोगशाला देकर बहुत प्रसन्न हुई और महाविद्यालय के प्रबंधक श्रीराम शुक्ल की बहुत सराहना की । ततपश्चात जिलाधिकारी ने प्राइमरी पाठशाला मिड्ढा बेरुआरबारी में पद्मश्री प्रो जगदीश शुक्ल के अंशदान से होने वाले कक्षाओं के निमार्ण के बारे में अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी , पंचायत राज अधिकारी बेशिक शिक्षा अधिकारी खंड विकास अधिकारी बेरुआरबारी , डॉ अभिषेक सिंह डॉ मीरा पांडेय पवन कुमार पांडेय मुलायम सिंह यादव परशुराम प्रसाद पुजा सिंह अंशु सिंह अजय कुमार शुक्ल प्रवीण मिश्र सुनील दुबे प्रदीप शुक्ल दिनेश तिवारी सुधीर मिश्र ग्राम प्रधान चंद्रशेखर चौहान एवं प्राइमरी पाठशाला के अध्यापक बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

जूते खरीदने की जिद के बाद 12 वर्षीय शिवम की संदिग्ध मौत, निर्माणाधीन मकान की छत पर दुपट्टे से लटका मिला शव

फाइल फोटो महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक ऐसी घटना…

3 hours ago

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन देवरिया स्थित शहीद…

3 hours ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षा का भरोसा, बुजुर्गों से संवाद और बालिकाओं को किया जागरूक

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जनसंवाद को मजबूत बनाने के…

3 hours ago

भगदड़ की त्रासदी: आस्था, उत्सव और जनजीवन की सुरक्षा के लिए वैज्ञानिक भीड़ प्रबंधन जरूरी

लेखक: डॉ. सत्यवान सौरभ भीड़ प्रबंधन में चूक बन जाती है मौत का कारणभारत विविधताओं,…

4 hours ago

ट्रेन में रील बनाने वालों सावधान! तेज आवाज में मोबाइल चलाना पड़ सकता है भारी, रेलवे के सख्त रुख से बढ़ी चिंता

मोबाइल के स्पीकर पर गाने और वीडियो चलाने वालों के लिए चेतावनी, नियमों के उल्लंघन…

5 hours ago