आत्मनिर्भर भारत विषयक भाषण प्रतियोगिता सम्पन्न

सिकंदरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l क्षेत्र के श्रीबजरंग स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय,दादर आश्रम सिकन्दरपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा (17 सितंबर से 2 अक्टूबर) के अंतर्गत, रविवार को आत्मनिर्भर भारत’ विषय पर स्वयं सेवियों के बीच एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो उदय पासवान के मार्गदर्शन एवं संरक्षण में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय के कक्ष संख्या 13 में किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 14 स्वयं सेवियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे प्रथम स्थान गीता यादव (बीए पंचम सेमेस्टर), द्वितीय स्थान प्रिया मौर्या, (बीए पंचम सेमेस्टर) तृतीय स्थान अतुल राय (बीए तृतीय सेमेस्टर)। गीता यादव (प्रथम स्थान) ने अपने भाषण में कहा “आत्मनिर्भर भारत का सपना राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी ने देखा था। यह तभी साकार होगा जब हम शहरों के साथ गांवों का भी विकास करें। इसके साथ ही देश के प्रत्येक नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझें और घरेलु संसाधनों का उपयोग कर अपने क्षेत्र का विकास करें। प्रिया मौर्या (द्वितीय स्थान) ने कहा कि जिस तरह कोरोना के समय भारत ही एक ऐसा देश था जहाँ कोरोना का प्रभाव उतना नहीं था जितना अन्य देशों में था, क्योंकि हमारी मेडिकल व्यवस्था अच्छी थी तथा देशी उपचार पर हमने भरोसा किया। इसलिये जब हम अपनी क्षमताओं पर विश्वास करेंगे, तभी आत्मनिर्भर भारत की नींव मजबूत होगी। जिसकी संकल्पना हमारे प्रधानमंत्री आदरणीय मोदी जी कर रहे हैं। अतुल राय (तृतीय स्थान) ने कहा कि डिजिटल क्रांति के माध्यम से आत्मनिर्भरता प्राप्त करना वर्तमान समय की मांग है। हमें अपनी कृषि, बिजनेस, एवं शिक्षा के क्षेत्र में शोध और अनुसंधान पर विशेष जोर देना होगा ताकि हम विश्व के साथ कदम से कदम मिला कर चल सकें।
कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में हिन्दी विभाग के डॉ. किशन सिंह, राजनीति विज्ञान विभाग के डॉ. विशाल कुमार व बड़े बाबू सत्यनारायण यादव एवं वरिष्ठ लिपिक हरेंद्र नाथ चौधरी शामिल थे। कार्यक्रम का उदघाटन एवं संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. एस एन मिश्र ने किया। पुरस्कार वितरण निर्णायक मंडल द्वारा संपन्न हुआ। धन्यवाद ज्ञापन हरेंद्र नाथ चौधरी ने दिया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में आई तेजी

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जैतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान ने रफ्तार पकड़…

7 hours ago

22 फरवरी को लगेगा मेगा विधिक सेवा शिविर

मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद मऊ में सामाजिक न्याय और कानूनी सशक्तिकरण की दिशा में…

7 hours ago

14 मार्च को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, तैयारियां तेज

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद देवरिया में 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…

7 hours ago

देवरिया धार्मिक कार्यक्रम 2026: गोरखपुर से बनकटाशिव पहुंचेंगे मनोज सिन्हा

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ 2026: मनोज सिन्हा करेंगे विग्रह प्राण प्रतिष्ठा, बनकटाशिव में भव्य आयोजन देवरिया (राष्ट्र…

8 hours ago

सल्लहपुर-भटनी में भव्य महायज्ञ, रामलीला और लंका दहन ने बांधा समां

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ बनकटाशिव: पंचम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भक्ति और…

8 hours ago

सीडीओ ने किया ब्लॉक का औचक निरीक्षण, गंदगी व जर्जर भवनों पर सख्त निर्देश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से मुख्य विकास…

8 hours ago