बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l उभांव थाना क्षेत्र के अवायां ग्राम स्थित मंदिर के पास शनिवार की देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बृजभार (50) निवासी ग्राम भुवारी के रूप में हुई। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
बताया जा रहा है कि भुवारी ग्राम निवासी बृजभार नगर में मोची का कार्य करता था, शनिवार की शाम वह अपने पुत्र जितेंद्र के साथ बाइक पर सवार हो घर को चल दिया। इस दौरान बाइक पर एक अन्य युवक भी बैठा हुआ था। अवायां ग्राम स्थित मंदिर के पास जितेंद्र ने पिता बृजभार व युवक को बाइक से उतार कहीं चल दिया। कुछ देर के बाद बृजभार के घर नहीं पहुंचने की जानकारी मिलने पर जितेंद्र उसे खोजने चल दिया। पिता को खोजते हुए जितेंद्र अवायां मंदिर के पास पहुंचा तो देखा कि पिता सिर के बल नहर में गिरे हुए हैं। जितेंद्र ने परिजनों की मदद से बृजभार को सीएचसी सीयर पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। इस बाबत एसएचओ विपिन सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…
बिछुआ/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान…
आज से लौटे ड्यूटी पर स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर कर्मचारियों की मांग पूरी करने का…
प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने और विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश गोरखपुर(राष्ट्र…
शिकायतों के त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश शाहजहांपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)तहसील कलान में शनिवार…