गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जयंती के उपलक्ष में सुशासन सप्ताह के अंतर्गत दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के राजनीतिक विज्ञान विभाग में सुशासन दिवस की पूर्व संध्या पर भाषण प्रतियोगिता तथा काव्य पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभाग के परास्नातक छात्र तथा शोधार्थियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। विद्यार्थियों ने भाषण प्रतियोगिता में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जीवन एवं दर्शन के विभिन्न विभिन्न आयामों पर चर्चा की। भाषण प्रतियोगिता में शोधार्थी नितेश कुमार, प्रणेश अग्रहरि, अरविंद कुमार पांडे तथा परास्नातक प्रथम वर्ष की छात्रा श्रुति मिश्रा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर राजेश कुमार सिंह ने की। विभागाध्यक्ष ने अटल बिहारी वाजपेई जी के जीवन एवं उनकी राजनीतिक शैली के बारे में विस्तार से चर्चा की। इस कार्यक्रम में विभाग के प्रोफेसर रजनीकांत पांडे, प्रोफेसर गोपाल प्रसाद, प्रोफेसर रूसीराम महानन्दा तथा डॉक्टर महेंद्र कुमार सिंह ने सहभागिता की।
प्रशिक्षण पूरा कर घर लौटे युवा सैनिक का फूल-मालाओं से अभिनंदन, शिकारपुर से गांव तक…
डॉ. सतीश पाण्डेय महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मनुष्य स्वयं को स्वतंत्र मानता है। उसे लगता…
सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) गोसाईपुर चट्टी पर मंगलवार को भिक्षावृत्ति कर जीवन-यापन करने…
बलिया(राष्ट्र क़ी परम्परा ) जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम…
श्यामदेंउरवा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, लूटा गया मोबाइल व वारदात में प्रयुक्त केटीएम बाइक बरामद…
फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे बढ़ेगी जांच महराजगंज (राष्ट्र…