रेल प्रशासन द्वारा विशेष गाड़ियों का संचालन किया जाएगा

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)रेल प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए 04052/04051 आनन्द विहार टर्मिनस-वाराणसी सिटी-आनन्द विहार टर्मिनस ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचलन 23 अप्रैल से 14 मई, 2023 तक प्रत्येक रविवार एवं शुक्रवार को आनन्द विहार टर्मिनस से तथा 24 अप्रैल से 15 मई, 2023 तक प्रत्येक सोमवार एवं शनिवार को वाराणसी सिटी से 07 फेरे के लिये किया जायेगा। इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के सम्बन्ध में समय-समय पर जारी सभी मानकों का पालन करना होगा।
04052 आनन्द विहार टर्मिनस-वाराणसी सिटी ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 23 अप्रैल से 14 मई, 2023 तक प्रत्येक रविवार एवं शुक्रवार को आनन्द विहार टर्मिनस से 23.00 बजे प्रस्थान कर मुरादाबाद से 02.40 बजे, चन्दौसी से 03.22 बजे, लखनऊ से 09.45 बजे तथा प्रतापगढ़ से 12.55 बजे छूटकर वाराणसी सिटी 16.30 बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्रा में 04051 वाराणसी सिटी-आनन्द विहार टर्मिनस ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 24 अप्रैल से 15 मई, 2023 तक प्रत्येक सोमवार एवं शनिवार को वाराणसी सिटी से 18.15 बजे प्रस्थान कर प्रतापगढ़ से 22.45 बजे, दूसरे दिन लखनऊ से 01.35 बजे, चन्दौसी से 08.35 बजे तथा मुरादाबाद से 10.30 बजे, आनन्द विहार टर्मिनस 13.20 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेजयान के 02, शयनयान श्रेणी के 04, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 12, वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 19 कोच लगाये जायेंगे। यह जानकारी अशोक कुमार जनसम्पर्क अधिकारी, वाराणसी ने दिया ।

rkpnews@desk

Recent Posts

गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। आमजन की सुरक्षा, पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने और महिला एवं…

16 minutes ago

मोनू सिंह हत्याकांड में बड़ा एक्शन: मुख्य आरोपी चाइना अंसारी को मुठभेड़ में लगी गोली, दो गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भलुअनी थाना क्षेत्र के गांधीनगर वार्ड में 23 वर्षीय मनीष सिंह…

1 hour ago

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

19 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

19 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

19 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

19 hours ago