महराजगंज ( राष्ट्र की परम्परा)।नगर पंचायत सोनौली माधव राम नगर वार्ड में बुधवार को स्थित मिनी स्टेडियम में सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी के नेतृत्व में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अन्तर्गत आयोजित बढ़ई हेतु विशेष प्रशिक्षण शिविर का समापन किया गया।
मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष नौतनवा बृजेश मणि त्रिपाठी ने सभी प्रशिक्षुओं को प्रमाण -पत्र वितरित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि को एसएसबी उप कमांडेंट प्रभाकर चतुर्वेदी ने पुस्तकें देकर स्वागत किया।
चेयरमैन ने अपने संबोधन में कहा कि एसएसबी सरहद की सुरक्षा के साथ-साथ युवाओं को रोजगार परक बना रहे हैं इसके लिए धन्यवाद के पात्र हैं इस दौरान जिला पंचायत सदस्य बाबूराम यादव,सभासद राहुल दूबे,अनिल जायसवाल, अशोक रौनियार,नितेश त्रिपाठी,मनीष शुक्ला एवं निरीक्षक गुलाब जडेजा,सहित तमाम लोग उपस्थित रहें।
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…
ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…
आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…