संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ओम प्रकाश ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देश के क्रम में बताया है कि अर्हता तिथि 01 जनवरी 2025 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य कराया जाना है।
उन्होंने बताया कि उक्त कार्यक्रम में विशेष अभियान की तिथियां 09 नवंबर 2024 शनिवार, 10 नवंबर 2024 रविवार, 23 नवंबर 2024 शनिवार एवं दिनांक 24 नवंबर 2024 रविवार को निर्धारित की गई है।
उक्त विशेष अभियान की तिथियों में समस्त बीएलओ को अपने-अपने बूथों पर उपस्थित रहकर निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की सूचना सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/उप जिलाधिकारी एवं सभी सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/तहसीलदार के साथ-साथ सभी खंड विकास अधिकारी एवं खंड शिक्षा अधिकारी को अवगत करा दिया गया है।
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, सुचारु एवं…
घोसी (राष्ट्र की परम्परा)l तहसील परिसर घोसी में स्थित दो दुकानों को किराये पर देने…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नारी शक्ति वंदन सम्मेलन—पंचायत से पार्लियामेंट तक, निर्माण में नारी नवभारत…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…
नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023: क्या बढ़ेगा वास्तविक नेतृत्व या सिर्फ़ संख्या? प्रॉक्सी राजनीति पर…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में सोमवार…