प्रधान मंत्री मोदी के जन्मदिन पर विशेष चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

भाटपार रानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाटपार रानी उपनगर के प्रथमिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में विशेष चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया वहीं इस कार्यक्रम के आयोजन अवसर पर स्थानीय भाजपा विधायक सभा कुंवर कुशवाहा द्वारा आज के आयोजित विशेष चिकित्सा शिविर में आए आम जन को संबोधित करते हुए विभिन्न उपलब्धियों की गिनाया गया जिनमें विभिन्न विकास कार्यों तमाम सड़कों सहित भाटपार रानी में जसुई से स्थानांतरित होकर आए 32 बेड सीएचसी को अपनी उपलब्धि बताते हुए विधायक ने बताया कि नियमों में सरकार/विभाग से शिथिलता प्रदान करा कर उनके द्वारा इस कार्य को कराया गया है। जो कि एक विशेष उपलब्धि है। और आने वाले समय में यहां सर्जिकल एवं गायनो लॉजी सहित अन्य तमाम तरह के अच्छे चिकित्सक के जरिए अच्छी इलाज की सुविधा जिले स्तर की मिल सकेगी ।
वहीं इस दौरान सभा को भाजपा नेता राजकुमार शाही, अश्वनी सिंह, विशंभर पाण्डेय आदि सहित तमाम अन्य वरिष्ठ उपस्थित भाजपा नेताओं ने भी संबोधित करते हुए सरकार एवं पार्टी की उपलब्धियां गिनाई।
जबकि भाटपार रानी प्रथमिक स्वास्थ्य केंद्र के तरफ से विभिन्न स्टाल लगा कर लोगों के स्वास्थ्य जांच एवं दवा वितरण की सुविधा प्रदान की गई। कार्यक्रम में भाजपा नेता शम्स परवेज , भाजपा नेता जीतू गुप्ता , एस बी मेमोरियल एकेडमी के प्रबंधक व भाजपा नेता संतोष पांडे , भाजपा नेता सुरेश तिवारी सुशील शाही आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता आनंद पियूष उपाध्याय ने किया । कार्यक्रम के दौरान देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन केक काटकर तथा मिष्ठान वितरण कर मनाया गया एवं यशस्वी प्रधान मंत्री के नीतियों से पूरे विश्व में भारत के प्रति अलग नजरिए एवं ख्याति को एक बड़ी उपलब्धि बताया गया ।

rkpnews@somnath

Recent Posts

CSK vs PBKS: बिना धोनी CSK की लगातार दूसरी हार, 209 रन भी नहीं बचा पाए गेंदबाज

चेन्नई (राष्ट्र की परम्परा)। चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई…

1 hour ago

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

11 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

11 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

11 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

11 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

11 hours ago