कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l नए शैक्षणिक सत्र में सोमवार को दुदही के एआरपी रामेश्वर यादव ने कंपोजिट विद्यालय भगवानपुर में मोबाइल एप पर निपुण लक्ष्य असेसमेंट का आन स्पाट टेस्ट करते हुए छात्रों की आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान की जांच की।
एआरपी ने बताया कि निपुण अभियान के माध्यम से सन 2026-27 तक तीसरी कक्षा तक के छात्र को पढ़ने, लिखने एवं अंकगणित को सीखने की दक्षता प्राप्त होगी।
बच्चे समय से आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान प्राप्त कर सकेंगे। जिससे कि उनका मानसिक एवं शारीरिक विकास होगा। एआरपी ने निपुण लक्ष्य को शीघ्र प्राप्त करने हेतु सुझाव के क्रम में शिक्षकों को निपुण लक्ष्य एप के माध्यम से छात्रों के सतत आंकलन, प्रत्येक माह निपुण से संबंधित आंकलन व उसका डेटा संग्रहित करने, छात्रों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुदृढ़ करने के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाकर उसका क्रियान्वयन करने व शिक्षक संदर्शिका में दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए शिक्षण कार्य करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि दुदही विकास खंड को जनपद में सर्वप्रथम निपुण ब्लाक बनाने के लिए शिक्षक अपना शत प्रतिशत योगदान सुनिश्चित करें। इस दौरान प्रधानाध्यापक विमलेश प्रताप सिंह, धनन्जय मिश्र, नन्हे प्रसाद, ब्रजेश सिंह, अनीता देवी आदि शिक्षक मौजूद रहे।
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…
तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…
शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…