बच्चों के साथ आत्मीय संवाद स्थापित कर दिए विशेष दिशा-निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया के तत्वावधान में सोमवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मनोज कुमार तिवारी ने राजकीय बाल गृह देवरिया का औचक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धनेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशन में किया गया।

निरीक्षण के दौरान सचिव तिवारी ने बाल गृह में रह रहे बच्चों से आत्मीय संवाद स्थापित किया और उनकी दिनचर्या, भोजन, शिक्षा, स्वास्थ्य व सुरक्षा व्यवस्था की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष देखभाल तथा सभी बच्चों के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक एवं प्रेमपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सचिव ने बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श और शारीरिक व्यायाम को अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही बाल गृह परिसर व भंडार कक्ष की साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के भी विशेष दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान संस्थान से संबंधित अभिलेखों और प्रपत्रों का भी अवलोकन किया गया। सचिव ने स्पष्ट किया कि बच्चों की देखभाल में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी अधिकारी बच्चों के सर्वोत्तम हित को प्राथमिकता देते हुए कार्य करें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

खामेनेई के बाद कौन? ईरान की सत्ता पर किसका होगा नियंत्रण

अमेरिका-इजरायल हमलों के बीच अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने के दावों ने ईरान की…

1 hour ago

लखनऊ में मातम: खामेनेई की मौत पर महिलाओं का प्रदर्शन

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन की खबर…

2 hours ago

Ayatollah Ali Khamenei Death: मीटिंग के दौरान सटीक हमला, कैसे हुई मौत?

Ayatollah Ali Khamenei Death: ईरान के सर्वोच्च नेता Ayatollah Ali Khamenei की मौत की आधिकारिक…

3 hours ago

Jammu Kashmir News: खामेनेई की मौत पर उबाल, श्रीनगर के लाल चौक में गूंजा—‘रहबर तेरे खून से इंकलाब आएगा’

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में ईरान के सर्वोच्च नेता आयातुल्लाह अली खामेनेई की…

3 hours ago

1 मार्च को हुए निधन: इतिहास के पन्नों में दर्ज महान व्यक्तित्वों की पुण्यतिथि

1 मार्च को हुए निधन: इतिहास में दर्ज महत्वपूर्ण व्यक्तित्व1 मार्च को हुए निधन भारतीय…

4 hours ago

महराजगंज में सात माह से मानदेय बंद, रोजगार सेवकों में रोष

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। महराजगंज जिले के ग्राम रोजगार सेवक पिछले सात माह से मानदेय…

5 hours ago