सीतापुर (राष्ट्र की परम्परा)l बिसवां मार्ग पर देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। मानपुर क्षेत्र के बखरिया गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। हादसा इतना दर्दनाक था कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
घटना के बाद दोनों गांवों में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार वाहन की तलाश में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, हरिओम मौर्य (20) निवासी सलेमपुर और दयाराम (21) निवासी शीतल पुरवा, सोमवार रात बाइक से बिसवां के पास स्थित एक ढाबे पर खाना पैक कराने गए थे। रात करीब साढ़े 11 बजे लौटते समय जैसे ही वे सीतापुर–बिसवां मार्ग पर बखरिया गांव के सामने पहुंचे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे के बाद सड़क पर खाना बिखरा पड़ा था। परिजनों ने बताया कि दोनों युवक घर से यह कहकर निकले थे कि वे मानपुर में आयोजित जागरण देखने जा रहे हैं।
सीओ प्रभारी मानपुर अभिषेक कुमार ने बताया कि दयाराम की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि हरिओम को सीएचसी बिसवां ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने उद्योग और शिक्षा के बीच समन्वय…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की जिला संस्था भारत स्काउट एवं…
एनसीसी शिविर में 500 कैडेट्स ने ली नशा मुक्ति की शपथ गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीन…
चितरंगी (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय सांदीपनि मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चितरंगी में गुरु पूर्णिमा पखवाड़े…
भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर, कथनी और करनी में बड़ा अंतर – व्यास यादव,…
रेलवे स्टेशन देवरिया सदर पर कार्रवाई, बलिया, मऊ और देवरिया के दर्ज मामलों से जुड़ा…