जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान

बाराबंकी (राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई तक के सफल क्रियान्वयन के सम्बन्ध में, अन्तर्विभागीय तृतीय समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान दिनांक 1 जुलाई से संबंधित विभागों द्वारा की गई कृत कार्यवाही पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के अंतर्गत दिये गये दायित्वों का निर्वहन जिम्मेदारी पूर्वक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसमे किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इस बार चलाये जा रहे अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं प्रगति खराब होने पर संबंधित विभाग की जिम्मेदारी तय करते हुए आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी, उन्होंने समस्त संबंधित विभागीय अधिकारियों को समन्वय स्थापित करते हुए माइक्रो प्लान के तहत कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया तथा अन्य संचारी रोग तथा दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण तथा इनका त्वरित इलाज सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में एक है। सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि सभी विभाग इस अभियान के सफल संचालन हेतु अपनी भूमिका पूर्ण मनोयोग से निभाये तथा सभी विभागों को निर्देश दिये कि वह संचारी रोग नियंत्रण अभियान का सफल आयोजन करें। दस्तक अभियान तथा संचारी अभियान में आशा/आंगनवाड़ी कार्यकत्री की पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर बुखार के रोगियों की डेंगू एवं मलेरिया की जांच कराने के निर्देश दिए।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 अवधेश यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि ने बताया कि संचारी रोगो के नियंत्रण के लिए जनपद में 01 जुलाई, 2023 से 31 जुलाई, 2023 तक एक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है तथा सोमवार से 31.07.2023 तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त कुल 10 विभिन्न विभागों का भी सहयोग प्राप्त किया जा रहा है। जिसमें प्रमुख रूप से नगर विकास, ग्राम विकास, पशुपालन विभाग, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, शिक्षा विभाग, कृषि एवं सिंचाई विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, उद्यान विभाग एवं सूचना विभाग शामिल हैं। दस्तक अभियान के अंतर्गत फ्रंटलाइन वर्कर आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्री कुल पांच प्रकार की सूचनाएं घर-घर भ्रमण के दौरान प्राप्त कर रही हैं, तथा उन्हें ब्लॉक मुख्यालय पर उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी क्रम में आशा आंगनवाडी कार्यकत्री बुखार के रोगियों की सूची, इन्सुरेंस लाइक रोगियों की सूची, क्षय रोग के लक्षण युक्त व्यक्तियों की सूची, कुपोषित बच्चों की सूची, क्षेत्रवार ऐसे मकानों की सूची जहां घरों के भीतर मच्छरों का प्रजनन पाया गया हो, तैयार करेंगी।
बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी एकता सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अवधेश यादव, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला पुरुष अस्पताल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला महिला अस्पताल, जिला पंचायतराज अधिकारी , जिला कार्यक्रम अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. डी के श्रीवास्तव, कृषि रक्षा अधिकारी, समस्त एम0ओ0आई0सी यूनिसेफ, पार्थ और डब्लू एच ओ के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

रोहिन नदी में नहाने गए दो मासूम डूबे एक की मौत एक की तलाश जारी

एनडीआरएफ की टीम का सर्च ऑपरेशन जारी, गांव में पसरा मातम मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधि…

20 hours ago

मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर जोर, पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में…

20 hours ago

डीडीयू के पीजी एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का परिणाम घोषित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर द्वारा सत्र 2025-26 के विभिन्न स्नातकोत्तर…

20 hours ago

रिंग से लेकर समाज सेवा तक: डीडीयू के सनी सिंह बने खेल और सामाजिक बदलाव के नए यूथ आइकॉन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रतिभा, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर दीनदयाल उपाध्याय…

21 hours ago

निंबस डिस्कवरी टूल से डिजिटल संसाधनों तक पहुँच पर बीबीएयू में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के गौतम बुद्ध केंद्रीय पुस्तकालय द्वारा…

21 hours ago

राप्ती नदी में चार बच्चे डूबे तलाश में जुटी एनडीआरएफ

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)जिले के माधवपुर क्षेत्र में राप्ती नदी में नहाने गए चार बच्चों के…

22 hours ago