सांसद ने माता देवरही मंदिर के विकास के लिये लोकसभा में उठाया मुद्दा

पर्यटन विभाग से सुन्दरीकरण की मांग रखा लोकसभा में

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
देवरिया सदर से सांसद डा.रमापति राम त्रिपाठी ने लोकसभा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव में नियम 377 के तहत देवरिया के माता देवरही मन्दिर के सौंदर्यीकरण का मुद्दा उठाया।उन्होंने सदन में कहा कि मेरे लोकसभा क्षेत्र देवरिया जिला मुख्यालय के बारे में ऐसी जनभावना एवं जनश्रुति है की इसका देवरिया नाम जिले में स्थित अत्यंत प्राचीन मंदिर देवरही माता के नाम पर रखा गया है। देवरही माताजी का मंदिर बहुत ही प्राचीन है, जिस पर आमजन की अटूट आस्था एवं विश्वास है। यहाँ बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए आते है लेकिन उसका विकास जिस प्रकार से होना चाहिए वह नहीं हो पाया है। पर्यटन की दृष्टि से वह स्थान एक महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल के रूप में स्थापित किया जा सकता है।अतः मैं सदन के माध्यम से पर्यटन विभाग के मंत्री जी से मांग करता हूँ कि इसके विकास के लिए मन्दिर से सम्बंधित पोखरे का सौन्दर्यकरण करते हुए इसमे फव्वारा लगाने तथा यहाँ यात्रियों के विश्राम के लिए एक विश्राम भवन बनवाया जाये। जिससे यह स्थान एक ऐतिहासिक महत्व के रूप में और आकर्षक बन सके।
सांसद ने कहा कि इस मन्दिर के सौंदर्यीकरण हो जाने से देवरिया जनपद में न सिर्फ पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि बहुत सारे लोगों को विभिन्न प्रकार के रोजगार भी मिलेंगे।देवरिया जनपद के लोग भी इस मंदिर के सुन्दर एवं विकसित होने से अपने आप को गौरवांवित महसूस करेंगे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

2 hours ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

3 hours ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

3 hours ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

3 hours ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

3 hours ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

3 hours ago