उत्तराधिकारियों के नाम खतौनी में दर्ज करने हेतु चलेगा विशेष अभियान

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया है कि राजस्व अभिलेखों को अद्यतन रखने के दृष्टिगत राजस्व प्रशासन के द्वारा निर्विवाद उत्तराधिकारियों के नाम खतौनी में दर्ज करने हेतु 30 मई से 31 जुलाई तक दो माह का विशेष अभियान चलाया जायेगा, जिसके लिए समय सारणी निर्धारित किए गए है।
जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे निर्विवाद उत्तराधिकारियों के नाम खतौनियों में दर्ज कराने हेतु चलाये जा रहे इस विशेष अभियान में व्यक्तिगत रुचि लेते हुए शासनादेश में विहित निर्देशों के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित करायें एवं अभियान की प्रगति की सूचना निर्धारित प्रारुप पर प्रतिदिन अनिवार्य रुप से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।
समय सारणी के विवरण में उन्होंने बताया है कि राजस्व/तहसील अधिकारियों द्वारा भ्रमण कर राजस्व ग्रामों प्रचार-प्रसार तथा खतौनियों का पढ़ा जाना तथा लेखपाल द्वारा वरासत हेतु प्रार्थना पत्र प्राप्त कर उन्हें आन-लाईन भरे जाने की तिथि 30 मई से 15 जून तक निर्धारित की गयी है। क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा गयी व्यवस्था ‘‘लेखपाल द्वारा आन-लाईन जाँच की प्रक्रिया’’ के अनुसार कार्यवाही किये जाने हेतु तिथि 16 जून से 01 जुलाई तक निर्धारित है।
राजस्व निरीक्षकों द्वारा दी गयी व्यवस्था ‘‘राजस्व निरीक्षक जाँच एवं आदेश पारित करने की प्रक्रिया’’ के अनुसार कार्यवाही किया जाने हेतु तथा राजस्व निरीक्षक (कार्यालय) द्वारा राजस्व निरीक्षक के नामान्तरण आदेश को आर 6 में दर्ज करने के पश्चात् खतौनी की प्रविष्टियों को भूलेख साफ्टवेयर में अद्यावधिक करने का दिनांक 02 जुलाई से 17 जुलाई तक निर्धारित है।
जिलाधिकारी द्वारा प्रत्येक लेखपाल, राजस्व निरीक्षक, तहसीलदार तथा उपजिलाधिकारी से इस आशय का प्रमाण पत्र प्राप्त किया जायेगा कि उनके क्षेत्र के अन्तर्गत स्थित राजस्व ग्रामों में निर्विवाद उत्तराधिकार का कोई भी प्रकरण दर्ज होने से अवशेष नहीं है, जिसके लिए 18 जुलाई से 23 जुलाई तक की अवधि निर्धारित की गयी है।
अभियान के अन्त में जिलाधिकारी द्वारा जनपद की प्रत्येक तहसील के 10 प्रतिशत राजस्व ग्रामों को रैण्डमली चिन्हित करते हुए उनमें अपर जिलाधिकारियों, उपजिलाधिकारियों व अन्य जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा इस तथ्य की जाँच करायी जायेगी कि निर्विवाद उत्तराधिकार का कोई प्रकरण दर्ज होने से बचा नहीं है, जिसका दिनांक 24 जुलाई से 31 जुलाई तक निधारित है।
जनपद की प्रगति रिपोर्ट निर्धारित प्रारूप में परिषद की वेबसाईट पर फीड करना एवं राजस्व परिषद द्वारा पाक्षिक रिपोर्ट शासन को उपलब्ध करायी जाय, जिसका दिनांक 16 जून, 01 जुलाई तथा 17 जुलाई निर्धारित है। जनपद द्वारा परिषद को निर्धारित प्रारूप पर प्रमाण पत्र उपलब्ध कराये जाने की समय सीमा 31 जुलाई एवं राजस्व परिषद द्वारा सम्पूर्ण अभियान की प्रगति रिपोर्ट शासन को प्रेषित किये की तिथि 07 अगस्त निर्धारित है।

rkpshomnath

Recent Posts

वंदन योजना में लापरवाही पर तीन नगर पंचायतों के ईओ को नोटिस

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में नगरीय निकायों…

16 minutes ago

शिक्षकों के बीच पहुंचे सदर विधायक, ध्रुव त्रिपाठी के लिए मांगा समर्थन

शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों से किया संपर्क,शिक्षक हितों में किए गए कार्यों का दिया हवाला…

20 minutes ago

साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को वापस मिले 6,250 रुपये, सुरौली पुलिस की त्वरित कार्रवाई

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सुरौली…

51 minutes ago

गो-तस्करी के मामले में 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जिले के बनकटा थाना पुलिस ने गो-तस्करी के मामले में…

55 minutes ago

4.53 करोड़ रुपये से बना बनकटा का कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, निर्माण कार्य पूरा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद देवरिया के विकास खंड बनकटा में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के…

58 minutes ago

पड़ियापार में तैयार हुआ राजकीय महाविद्यालय, उच्च शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र के पड़ियापार में उच्च शिक्षा की सुविधाओं…

1 hour ago