विशेष कैंप का आयोजन 23 व 24 नवंबर को

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने बताया है कि अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2025 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत निर्वाचक नामावलियों के आलेख्य प्रकाशन अवधि 29 अक्टूबर से 28 नवम्बर के मध्य मतदाताओं की सुविधा हेतु 23 नवम्बर एवं 24 नवम्बर को समस्त पदाभिहित स्थलों/ मतदेय स्थलों पर क्रमशः तृतीय एवं चतुर्थ विशेष कैम्प का आयोजन किया जाएगा। जिसमें आलेख्य निर्वाचक नामावली पर जन सामान्य से दावे और आपत्तियां तथा फार्म- 6, 7 व 8 प्राप्त किये जायेगें। उक्त विशेष अभियान दिवस पर समस्त बीoएल०ओ0/पदाभिहित अधिकारी अपने-अपने निधारित मतदेय स्थल पर आलेख्य निर्वाचक नामावली एवं नियत फार्मों के साथ उपस्थित रहेगें तथा सेक्टर आफिसर/उच्चाधिकारियों द्वारा भ्रमण कर उनकी उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। अन्यथा की स्थिति में उनके विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही की जाएगी। जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिगण/समाज सेवी संगठनों से अपील है कि मजबूत लोकतंत्र में सबकी भागीदारी के लिए भारत निर्वाचन आयोग के अपेक्षानुसार सभी व्यक्तियों/नवयुवक/नवयुवतियों/महिलाओ का नाम जो 01 जनवरी, 2025 को 18 वर्ष या उससे अधिक आयु पूर्ण कर रहे हैं परन्तु उनका नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित नहीं है निर्वाचक नामावली में शामिल कराने तथा अपात्र मतदाताओं का नाम अपमार्जित कराने में अपना सक्रिय सहयोग प्रदान करें जिससे त्रुटिरहित सर्वशुद्ध निर्वाचक नामावली तैयार हो सके।

Karan Pandey

Recent Posts

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

4 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

4 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

5 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

5 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

5 hours ago

“नैतिकता से कानून तक: माता-पिता की सेवा न करने पर सैलरी कटौती का नया सामाजिक संदेश”

पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…

5 hours ago